लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: पाकिस्तान के दिखावटी तेवर

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 23, 2019 15:50 IST

आतंकवाद पर पाकिस्तान की सरकार आजकल दिखावटी दंगल में व्यस्त है. वह अपनी जनता को यह बताने की कोशिश कर रही है

Open in App

आतंकवाद पर पाकिस्तान की सरकार आजकल दिखावटी दंगल में व्यस्त है. वह अपनी जनता को यह बताने की कोशिश कर रही है कि वह आतंकवाद को खत्म करके रहेगी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्नी इमरान खान यह कहने पर अड़े हुए हैं कि उनका या उनकी सरकार का आतंकी गतिविधियों से कुछ लेना-देना नहीं है और उन्होंने अब फिर से हाफिज सईद के संगठनों- जमात-उद-दावा और फलाहे-इंसानियत पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस प्रतिबंध की घोषणा पिछले साल फरवरी में एक अध्यादेश के जरिए हुई थी. अब उस अध्यादेश की अवधि समाप्त होने पर उसे दुबारा लागू किया गया है. 

यहां सवाल यह उठता है कि इन प्रतिबंधों का महत्व क्या है? ये संगठन और इनके सरगना पाकिस्तान में अपना काम खुलेआम करते हैं और सरकारें उनकी अनदेखी करती रहती हैं. किसी की हिम्मत नहीं पड़ती कि वह इनके खिलाफ बोले. सरकार व फौज का अदृश्य वरद-हस्त इनके सिर पर रहता है.

यदि अंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण इन संगठनों के साथ कुछ सख्ती बरती जाती है तो ये तुरंत अपना नाम बदलकर काम करने लगते हैं. आश्चर्य यह है कि पाकिस्तानी सरकार ने जमात-उद-दावा पर तो प्रतिबंध लगाया लेकिन जैश-ए-मोहम्मद के बारे में वह मौन क्यों है? क्या उसे पता नहीं कि सुरक्षा परिषद की चीन समेत पांचों महाशक्तियों ने पुलवामा हत्याकांड पर अपना रोष जाहिर किया है और पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसकी कड़ी भर्त्सना की है? असलियत तो यह है कि पाकिस्तानी फौज जब तक भारत-विरोधी आतंकियों का सफाया करने का दृढ़ संकल्प नहीं लेगी, इमरान या नवाज कुछ नहीं कर सकते. उनकी खुद की जीवन-लीला फौज पर निर्भर है. वे आतंक का जबानी विरोध इसलिए करते हैं कि महाशक्तियां पाक पर आर्थिक प्रतिबंध न लगा दें.

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानइमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो