लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः विपक्ष के लिए विधानसभा चुनाव संजीवनी के समान

By राजेश बादल | Published: December 13, 2022 2:39 PM

जिस दल को पिछले चुनाव में एक प्रतिशत मत भी नहीं मिले हों, उसे इस चुनाव में तेरह प्रतिशत वोट प्राप्त होना इसका सबूत है कि गुजरात में विपक्ष के दृष्टिकोण से सब कुछ समाप्त नहीं हुआ है।  

Open in App

दो विधानसभाओं और अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव यकीनन भारतीय लोकतंत्र में प्राणवायु का काम करेंगे। इनका असर अगले साल होने वाले कुछ राज्यों के विधानसभा और फिर 2024 में लोकसभा निर्वाचन पर अवश्य दिखाई देगा। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद पक्ष और प्रतिपक्ष के आकार में बड़ा फासला बन गया था। इससे मुल्क में लोकतांत्रिक असंतुलन पैदा हो गया था। कहा जाने लगा था कि पक्ष का कद इतना विराट हो गया है कि उसके सामने विपक्ष अत्यंत दुर्बल और बौना नजर आने लगा है। इससे अवाम के मसलों का स्वर मद्धम पड़ने का खतरा मंडराने लगता है। वह संसद या विधानसभाओं में जनता का पक्ष पुरजोर ढंग से नहीं उठा पाता। दूसरी ओर पक्ष के व्यवहार और सोच में अधिनायकवादी मानसिकता झलकने लगती है। वह महत्वपूर्ण मसलों पर विपक्ष को भरोसे में भी नहीं लेता और न ही सदन में चर्चा जरूरी समझता है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी और हिमाचल में कांग्रेस की जीत ने इस जनतांत्रिक असंतुलन को काफी हद तक संतुलित करने की संभावना जगाई है। कुछ राज्यों के उपचुनाव भी प्रतिपक्ष को ढाढ़स बंधाते नजर आते हैं।

हिमाचल में यूं तो हर चुनाव में पार्टी बदलने की परंपरा सी बन गई थी इसलिए कांग्रेस के लिए जीत का एक आधार सा बन गया था। इसके बाद प्रचार का नेतृत्व प्रियंका गांधी के हाथ में आया तो अपने हिमाचली अनुभवों का उन्होंने लाभ उठाया। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का प्रदेश होने के कारण पार्टी ने इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। हिमाचल में भाजपा सरकार को अपनी उपलब्धियों का खजाना रीता होने के कारण भी अनेक मुश्किलें आईं। केंद्र सरकार कहां तक उसका बचाव कर सकती थी? इस कारण यह परिणाम विपक्ष के रूप में कांग्रेस के लिए राहत भरा माना जा सकता है।

गुजरात में भी नतीजे अपेक्षित ही रहे। मोदी सरकार किसी भी कीमत पर इस राज्य में पराजय नहीं देख सकती थी। यदि ऐसा होता तो अगले चुनावों में पार्टी के मनोबल पर उल्टा असर पड़ता इसलिए उसने अंधाधुंध आक्रामक अभियान चलाया। सामने प्रतिपक्ष बंटा हुआ था। लिहाजा, मत भी विभाजित हो गए। इस नजरिये से गुजरात के परिणाम संतोषजनक कहे जा सकते हैं, पर इस प्रदेश ने भी विपक्ष को मजबूती प्रदान की है। एक नई क्षेत्रीय पार्टी को इस प्रदेश ने राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया और करीब तेरह फीसदी वोट आम आदमी पार्टी की झोली में डाल दिए। जिस दल को पिछले चुनाव में एक प्रतिशत मत भी नहीं मिले हों, उसे इस चुनाव में तेरह प्रतिशत वोट प्राप्त होना इसका सबूत है कि गुजरात में विपक्ष के दृष्टिकोण से सब कुछ समाप्त नहीं हुआ है।  

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशगुजरात विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: मायावती ने यूपी के विभाजन का उठाया सवाल!, केंद्र की सत्ता में आए तो बनाएंगे अलग अवध राज्य

भारतRahul Gandhi Marriage: रायबरेली के लोगों ने राहुल गांधी से पूछा शादी कब करोगे, कांग्रेस नेता ने दिया ये जवाब.. (Watch Video)

भारतLok Sabha Elections 2024: खुद बेली रोटी, लंगर में परोसा भोजन, पटना साहिब गुरुद्वारे में इस रूप में दिखे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें तस्वीरें और वीडियो

भारतLok Sabha Elections 2024: "चुनाव के चौथे चरण में देश का हर एक वोट संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है", प्रियंका गांधी ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: ''कांग्रेस और समाजवादी पार्टी राम विरोधी हैं, उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई है'', योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में कहा

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने मुस्लिम महिलाओं से आईडी जांच के लिए बुर्का हटाने को कहा, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

भारतभारतीय पत्रकार रमनदीप सिंह सोढी को दुबई में मिला 'पंजाबी डायस्पोरा के बेस्ट जर्नलिस्ट’ का पुरस्कार

भारतPM Modi Varanasi Roadshow: पीएम मोदी और सीएम योगी वाराणसी में कर रहे रोड शो, उमड़े लोग, देखें 10 वीडियो

भारतSrinagar Lok Sabha seat 2024: दोपहर तीन बजे ही मतदाताओं ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, श्रीनगर लोकसभा सीट पर खूब पड़े वोट!

भारतLok Sabha Elections 2024: मुंगेर लोकसभा के मोकामा और लखीसराय में बूथ लूटकर वोट डाला, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जदयू पर गंभीर आरोप लगाया