लाइव न्यूज़ :

कई नेताओं का कद तय करेगा ये चुनाव?, कई मायनों में बड़ा दिलचस्प होने वाला...

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: October 7, 2025 05:17 IST

Bihar Election 2025 Date: भारतीय जनता पार्टी को इस बात का पूरा भरोसा है कि सरकार वही बनाएगी लेकिन असली सवाल है कि नीतीश कुमार किस हालत में हैं?

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्यगत कारणों से लालू प्रसाद यादव मैदान से करीब-करीब बाहर हैं.देखना दिलचस्प होगा कि वे इस चुनाव में राजद और खुद का कद कितना बढ़ा पाते हैं.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बार बिहार में खूब वक्त बिताया है.

Bihar Election 2025 Date: बिहार विधानसभा के चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे और 14 नवंबर को परिणाम भी आ जाएंगे. बिहार विधानसभा का चुनाव कई मायनों में बड़ा दिलचस्प होने वाला है. ये चुनाव कई नेताओं के कद तय करेगा. खासकर तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के लिए तो ये चुनाव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. तेजस्वी यादव को अब तक जो भी मिलता रहा है, उनके पिता के कारण ही मिलता रहा है लेकिन ये पहली बार है जब स्वास्थ्यगत कारणों से लालू प्रसाद यादव मैदान से करीब-करीब बाहर हैं.

उनके भाई तेजप्रताप भी उनके खेमे में नहीं हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इस चुनाव में राजद और खुद का कद कितना बढ़ा पाते हैं क्योंकि प्रशांत किशोर उनके यादव वोट पर हमला करते रहे हैं. वे यादवों से कहते रहे हैं कि यदि लालू प्रसाद यादव वास्तव में यादवों का भला चाहते तो किसी पढ़े-लिखे यादव को आगे बढ़ाते, न कि अपने नौवीं फेल बेटे को सिंहासन देते.

हालांकि कांग्रेस को साथ लेने में तेजस्वी सफल रहे हैं लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों के साथ से किसे फायदा होता है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बार बिहार में खूब वक्त बिताया है और वोट चोर का नारा वहीं से लेकर निकले हैं लेकिन उनके नारे पर लोग कितना भरोसा करते हैं, यह तो चुनाव ही बताएगा.

बिहार में कांग्रेस की हालत पतली है इसलिए यदि कोई फायदा उन्हें मिलता है तो राहुल गांधी के कद में कुछ इजाफा हो सकता है लेकिन इसकी उम्मीद कितनी है, यह कहना जरा मुश्किल है. कन्हैया कुमार को बीच रास्ते में ही छोड़ देने का कितना हर्जाना कांग्रेस को भुगतना होगा, यह भी स्पष्ट होना है.

इस बीच सबसे बड़ा सवाल प्रशांत किशोर को लेकर है जिन्होंने दावा कर रखा है कि सरकार उन्हीं की बनने वाली है. बिहार में परिवर्तन का दौर है! यह उनका आकलन है लेकिन यह आकलन कितना सही बैठता है, यह भी कहना मुश्किल है. वे यह भी घोषणा कर चुके हैं कि यदि उनके बीस-पच्चीस विधायक जीत कर आते हैं तो वे किसी के साथ नहीं जाएंगे बल्कि अपने विधायकों से कहेंगे कि जिस पार्टी में जाना हो चले जाओ! प्रशांत किशोर की इस घोषणा ने सबको चकरा रखा है!

इस बीच भारतीय जनता पार्टी को इस बात का पूरा भरोसा है कि सरकार वही बनाएगी लेकिन असली सवाल है कि नीतीश कुमार किस हालत में हैं? क्या वे अपना जलवा कायम रख सकते हैं? उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठते रहे हैं लेकिन भाजपा इस मामले में मौन है. कुल मिलाकर बिहार विधानसभा का चुनाव भाजपा के भी भाग्य तय करने वाला है. इंतजार कीजिए 14 नवंबर का कि सेहरा किसके सिर बंधता है!

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीपटनाप्रशांत किशोरउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम