लाइव न्यूज़ :

Bihar Chunav 2025: चुनावी रेवड़ियों पर कब लगेगी लगाम?, लालच देकर राजनेता मतदाता को बरगलाते हैं...

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: October 13, 2025 05:19 IST

Bihar Chunav 2025: बिहार सरकार ने कुछ ही दिन पहले एक करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में दस-दस हजार रुपए जमा करवा कर इस रेवड़ी संस्कृति को एक नया आयाम दे दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देएक करोड़ महिलाओं का मतलब एक करोड़ परिवारों तक पहुंचना है.महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर यह सीधी रिश्वत है.जनता को वित्तीय सहायता देकर जनता की सहायता ही तो की जाती है.

Bihar Chunav 2025: बिहार में चुनावों की तारीखें घोषित होने के साथ ही ‘राजनीतिक रिश्वतखोरी’ की बातें चलने लगी हैं.  राजनीतिक रिश्वतखोरी यानी मतदाता को रेवड़ियां बांटकर उन्हें अपने पक्ष में वोट देने के लिए लुभाना. यहां रेवड़ियों का मतलब वह ‘मुफ्त की सेवाएं’ हैं जिनका लालच देकर राजनेता मतदाता को बरगलाते हैं. पहले बिजली-पानी जैसी जीवनोपयोगी चीजें मतदाता को दी जाती थीं, देने का वादा किया जाता था, और अब तो नकद पैसा बांटा जा रहा है.  बिहार सरकार ने कुछ ही दिन पहले एक करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में दस-दस हजार रुपए जमा करवा कर इस रेवड़ी संस्कृति को एक नया आयाम दे दिया है. एक करोड़ महिलाओं का मतलब एक करोड़ परिवारों तक पहुंचना है. महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर यह सीधी रिश्वत है.

सवाल यह पूछा जा रहा है कि किसी सरकार द्वारा इस तरह की नकद राशि बांटना क्या सरकार के पैसों से चुनाव जीतना नहीं है? आश्वासन वाली राजनीति कोई नई चीज नहीं है और ऊपरी तौर पर देखें तो यह उतनी गलत भी नहीं लगती.  आखिर जनता के हित की बात सोचना सरकार का काम है, और जनता को वित्तीय सहायता देकर जनता की सहायता ही तो की जाती है.

पर सवाल उठता है कि जनता की यह ‘मदद’ सरकारों और राजनीतिक दलों को चुनावों से पहले ही याद क्यों आती है? सवाल यह भी उठाना चाहिए कि राजनीति में ‘तोहफे’ बांटने की यह परंपरा अपराध की श्रेणी में क्यों नहीं आनी चाहिए? इस सवाल का सीधा-सा जवाब यह है कि यह अपराध सबकी मिलीभगत से हो रहा है.

राजनेताओं को, सरकारों को, राजनीतिक दलों को रेवड़ियां बांटने या कहना चाहिए रिश्वत देकर अपना काम निकालने का यह एक आसान तरीका लगता है. ऐसे में पारस्परिक लाभ के इस सौदे में भला किसी को कुछ गलत क्यों  लगेगा? अब तो हमारे राजनीतिक दल यह सोचना भी नहीं चाहते कि इस प्रतियोगिता में राज्यों का बजट घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है- यह घाटा खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है.

यही सब देखते हुए यह मांग भी उठी थी कि मुफ्त संस्कृति वाली इस राजनीति के वित्तीय अनुशासन के बारे में भी कुछ नियम कायदे बनने चाहिए. कहा यह भी गया कि चुनाव घोषणापत्रों में ऐसी युक्तियों-योजनाओं के साथ उन पर होने वाले व्यय का ब्यौरा भी दिया जाना चाहिए,  यह भी बताया जाना चाहिए कि इन योजनाओं पर होने वाले खर्च की व्यवस्था कैसे होगी. पर ऐसा कुछ होता दिख नहीं रहा. जबकि राजनीतिक नैतिकता का तकाजा है कि राजनीति की यह घटिया संस्कृति समाप्त हो.

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025कांग्रेसजेडीयूनीतीश कुमारBJPआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया