लाइव न्यूज़ :

बिहार की राजनीति सांप-सीढ़ी का खेल, गौरीशंकर राजहंस का ब्लॉग

By गौरीशंकर राजहंस | Updated: November 19, 2020 13:38 IST

भाजपा ने जानबूझकर अपने दो विधायकों को उपमुख्यमंत्री बनवाया है. इनमें से एक तारकिशोर प्रसाद हैं जो चार बार कटिहार से विधायक चुने गए हैं और दूसरी रेणु देवी हैं जो चार बार की विधायक रह चुकी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देतारकिशोर प्रसाद ओबीसी से आते हैं और रेणु देवी अति पिछड़ी नोनिया जाति से हैं.दोनों उपमुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाकर भाजपा ने यह दर्शाने का प्रयास किया कि नीतीश कुमार नाम के मुख्यमंत्री होंगे. खबर है कि नीतीश कुमार भाजपा के इस फैसले का विरोध भी नहीं कर पाए.

बिहार के चुनाव में कई नई-नई बातें उभर कर आई हैं. पहली बार बिहार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं. लोगों को हैरानी भी हुई क्योंकि नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी पंद्रह वर्षों से सफलतापूर्वक काम कर रही थी. सुशील मोदी निराश भी हुए परंतु उन्होंने अपनी भावना को छिपाकर यही कहा कि कार्यकर्ता के रूप में उनका स्थान कोई नहीं ले सकता है.

भाजपा ने जानबूझकर अपने दो विधायकों को उपमुख्यमंत्री बनवाया है. इनमें से एक तारकिशोर प्रसाद हैं जो चार बार कटिहार से विधायक चुने गए हैं और दूसरी रेणु देवी हैं जो चार बार की विधायक रह चुकी हैं. तारकिशोर प्रसाद ओबीसी से आते हैं और रेणु देवी अति पिछड़ी नोनिया जाति से हैं.

दोनों उपमुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाकर भाजपा ने यह दर्शाने का प्रयास किया कि नीतीश कुमार नाम के मुख्यमंत्री होंगे. शासन की असल बागडोर तो भाजपा के हाथ में ही होगी. खबर है कि नीतीश कुमार भाजपा के इस फैसले का विरोध भी नहीं कर पाए. यह भी खबर है कि सुशील मोदी की आहत भावनाओं पर मरहम लगाने के लिए उन्हें रामविलास पासवान की जगह राज्यसभा में भेजा जाएगा और बहुत उम्मीद है कि उन्हें कोई केंद्रीय मंत्रलय भी दिया जाए. परंतु इस जोड़तोड़ से जदयू के समर्थक बहुत संतुष्ट नहीं दीख रहे हैं.

बिहार विधानसभा के चुनाव ने सबसे अधिक कांग्रेस पार्टी को आहत किया. उसकी सीटें भी कम आईं. कांग्रेस पार्टी के महासचिव तारिक अनवर ने बिना संकोच यह महसूस किया कि कांग्रेस ने बिहार में जितनी सीटों की उम्मीद की थी उससे बहुत कम सीटें मिलीं. इस पर राजद के कुछ नेताओं ने तंज कसना शुरू कर दिया कि जो सीटें कांग्रेस को दी थीं, वे किसी अन्य दल को दी जातीं तो राजद आसानी से सत्ता में आ जाती. इस पर तारिक अनवर ने कहा कि राजद एक क्षेत्रीय पार्टी है और कांग्रेस पूरे देश की पार्टी है. उसे धक्का जरूर लगा है परंतु कांग्रेस पार्टी फिर से देर सबेर उठ खड़ी होगी.

इस चुनाव में सबसे बड़ी बात उभर कर यह आई कि नरेंद्र मोदी के नाम पर बिहार की महिलाओं ने आगे बढ़कर भाजपा को वोट दिया. नारी सशक्तिकरण का ऐसा उदाहरण पहले नहीं देखा गया. बिहार की महिलाओं के बारे में यह धारणा थी कि वे अपने पतियों का विरोध नहीं कर सकती हैं. परंतु अनेक टीवी इंटरव्यू में इन महिलाओं ने खुलकर अपने पतियों का विरोध किया और भाजपा को वोट दिया.अब सब की निगाहें इस बात पर होंगी कि एनडीए 19 लाख लोगों को रोजगार कैसे दे पाएगा.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाराष्ट्रीय रक्षा अकादमीनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया