लाइव न्यूज़ :

इंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 20, 2025 08:13 IST

क्लाउडफ्लेयर भले ही बहुत से लोगों के लिए एक अनाम सी कंपनी हो लेकिन इसके डेटा सेंटर्स दुनियाभर में हैं, जो इंटरनेट का ट्रैफिक वितरित करते हैं.

Open in App

इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस देने वाली कंपनी क्लाउडफ्लेयर में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार शाम जिस तरह से एक्स, चैटजीपीटी समेत कई सोशल साइटें तीन-चार घंटे तक बाधित रहीं, उसने एक बार फिर आगाह किया है कि इन पर एकाधिकार रखने वाली कंपनियां अगर चाहें तो किस तरह से पूरी दुनिया को ऑनलाइन झटका दे सकती हैं. हालांकि ताजा आउटरेज का कारण तकनीकी खराबी को बताया जा रहा है लेकिन इससे पता चलता है कि ऐसी कंपनियां खुद चाहें या कोई साइबर अपराधी इनमें घुसपैठ कर ले तो ऑनलाइन दुनिया में कितना बड़ा कहर ढा सकता है!

क्लाउडफ्लेयर का हो सकता है इसके पहले बहुत से लोगों ने नाम भी न सुन रखा हो, लेकिन मंगलवार शाम को जब विश्व स्तर पर बड़े पैमाने पर इंटरनेट सेवाएं बाधित हुईं और एक्स, स्पॉटिफाई, ओपनएआई या चैटजीपीटी जैसी बड़ी-बड़ी वेबसाइटों पर भी एरर का मैसेज आने लगा, तब  पता चला कि यह एक ऐसी कंपनी है जिसका लिंक दुनियाभर की हजारें वेबसाइट्‌स और ऐप्स से है.

क्लाउडफ्लेयर इंटरनेट की उस सड़क की तरह है जिस पर से लाखों करोड़ों लोग हर सेकंड गुजरते हैं और जैसे शहर में कोई बड़ा फ्लाईओवर बंद हो जाए तो पूरा ट्रैफिक जाम हो जाता है, वैसे ही क्लाउडफ्लेयर डाउन होने पर इंटरनेट पर जाम लग जाता है. क्लाउडफ्लेयर भले ही बहुत से लोगों के लिए एक अनाम सी कंपनी हो लेकिन इसके डेटा सेंटर्स दुनियाभर में हैं, जो इंटरनेट का ट्रैफिक वितरित करते हैं.

इंटरनेट को भले ही हम एक स्वतंत्र और निष्पक्ष माध्यम मानते हों लेकिन हकीकत यह है कि कंपनियों को वेबसाइट और सर्विसेज होस्ट करने के लिए क्लाउडफ्लेयर, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसे सीमित प्रदाताओं पर निर्भर रहना पड़ता है. अगर ये चाह लें या इनमें कोई तकनीकी गड़बड़ी आ जाए तो समूचा इंटरनेट ही ढह सकता है. इसलिए जो लोग अपने कार्यों के लिए डिजिटल निर्भरता बढ़ाते जा रहे हैं, उनके लिए ऐसी घटनाएं चेतावनी हैं कि वे आंख मूंद कर इंटरनेट सेवाओं पर भरोसा न करें.

वैसे आंख मूंदकर भरोसा नहीं करने की चेतावनी तो गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने कृत्रिम मेधा (एआई) से मिली जानकारियों को लेकर भी दी है. पिचाई का कहना है कि एआई मॉडल त्रुटियों से ग्रस्त हैं, ये मददगार तो हो सकते हैं लेकिन लोगों को इन उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करना सीखना होगा और हर बात पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए.

दिक्कत दरअसल यही है कि जो चीज हमारी मदद के लिए थी, हम उस पर पूरी तरह से निर्भर हो गए हैं. ताजा घटना चेतावनी है कि इंटरनेट कितना भी मददगार हो लेकिन उस पर या एआई पर आंख मूंदकर भरोसा करना और वैकल्पिक व्यवस्था न रखना कितना जोखिम भरा हो सकता है.

टॅग्स :इंटरनेटसोशल मीडियाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना