लाइव न्यूज़ :

रंजना मिश्रा ब्लॉग: तेजी से फैलते आई फ्लू से कैसे बचें?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 5, 2023 10:16 IST

जब किसी वायरस, बैक्टीरिया, एलर्जी या प्रदूषण की वजह से कंजंक्टिवा प्रभावित हो जाती है तो यह सफेद की बजाय लाल या गुलाबी दिखाई देने लगती है।

Open in App
ठळक मुद्देकंजंक्टिवाइटिस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं बारिश के मौसम में संक्रमण के कारण तेजी से फैल रही आंखों की बीमारी इसे पिंक आई फ्लू भी कहा जा रहा

बारिश के मौसम में तापमान तो कुछ घटा है लेकिन नमी काफी बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में बैक्टीरिया तथा वायरस से संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आई फ्लू होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

पलक के अंदरूनी हिस्से और आंख के सफेद भाग (श्वेत पटल) को ढंकने वाली और उसकी सुरक्षा करने वाली एक पतली सी पारदर्शी परत होती है, जिसे कंजंक्टिवा कहा जाता है।

जब किसी वायरस, बैक्टीरिया, एलर्जी या प्रदूषण की वजह से कंजंक्टिवा प्रभावित हो जाती है तो यह सफेद की बजाय लाल या गुलाबी दिखाई देने लगती है। आंखों के इस रोग को कंजंक्टिवाइटिस कहा जाता है।

इसे आई फ्लू या पिंक आई भी कहते हैं। यह एक एपिडेमिक बीमारी है, जिससे एक समुदाय या क्षेत्र के लोग बड़े पैमाने पर प्रभावित होते हैं।

आई फ्लू पांच-छह दिनों से लेकर दो हफ्तों तक रह सकता है और कुछ परिस्थितियों में तो यह एक महीने तक भी बना रह सकता है। कंजंक्टिवाइटिस तीन प्रकार का होता है, वायरल कंजंक्टिवाइटिस, बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस और एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस।

इस समय मानसून में ज्यादातर वायरल कंजंक्टिवाइटिस हो रहा है. लेकिन बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस ज्यादा दिक्कत देता है और ज्यादा दिनों तक रह सकता है।

आई फ्लू होने पर जब आंखों से पतला या गाढ़ा द्रव बहता है और खुजली होती है तो रोगी अपनी संक्रमित आंखों में हाथ लगाता है और उन्हीं हाथों से कई जगहों की वस्तुओं को स्पर्श करता है। इन वस्तुओं के संपर्क में जब कोई दूसरा व्यक्ति आता है तो वह भी इस बीमारी से संक्रमित हो जाता है।

वायरल कंजंक्टिवाइटिस की अवस्था में रोगी को सर्दी-जुकाम होता है. ऐसे में छींक या खांसी आने पर रोगी के मुंह से निकलने वाली श्वसन बूंदों के माध्यम से वायरस उसके संपर्क में आने वाले व्यक्ति को भी संक्रमित कर सकते हैं।

सामान्य तौर पर यह कुछ समय बाद अपने आप ही ठीक हो जाता है। आंखों में अधिक परेशानी होने पर आई ड्रॉप का इस्तेमाल करना चाहिए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समानसून हेल्थ टिप्स हिंदीमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब