लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: दुनिया में शाकाहार का बढ़ने लगा है चलन

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: November 1, 2023 10:54 IST

अमेरिकन कॉलेज ऑफ कॉर्डियोलॉजी की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वस्थ रहना हो तो शाकाहारी बनिए।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकन कॉलेज ऑफ कॉर्डियोलॉजी ने कहा कि स्वस्थ रहना हो तो शाकाहारी बनिएकहा तो यह भी गया था कि कोरोना वायरस चमगादड़ के सूप या मांस के सेवन से इंसानों में फैलादुनिया के शीर्ष चिकित्साविदों का भी मानना है कि आम भारतीयों का पेट सेहतमंद है

अमेरिकन कॉलेज ऑफ कॉर्डियोलॉजी की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वस्थ रहना हो तो शाकाहारी बनिए। कहा तो यह भी गया था कि कोरोना वायरस चमगादड़ के सूप या मांस के सेवन से इंसानों में फैला।

एक अन्य शोध में जिसमें 33 देशों के कुल 76 हजार लोगों पर एक सर्वे तकरीबन सन्‌ 2015 से 2020 तक किया गया, के परिणामों से पता चला है कि बाकी देशों के मुकाबले हमारे देश में पेट की बीमारियों की दर बहुत कम है।

दुनिया के शीर्ष चिकित्साविदों का भी मानना है कि आम भारतीयों का पेट सेहतमंद है। इसीलिए भारत कोरोना महामारी से जल्दी ही उबरा। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन अब शाकाहारी अंडों के उत्पादन में दिलचस्पी ले रहा है। कोरोना फैलने के बाद इसकी मांग में तेजी आई है।

सन् 2018 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में लोग शाकाहार की तरफ बढ़ रहे है। यहां अब जगह-जगह वेजिटेरियन रेस्तरां दिखने लगे हैं। यही नहीं, 2018 में चीन में पहला शुद्ध शाकाहारी महोत्सव आयोजित किया गया था जिसमें 10 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया था। वहां खासकर युवा पीढ़ी को अधिक स्वास्थ्य और पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल जीवन शैली लुभा रही है।

भारत शाकाहार का जन्मस्थल रहा है। मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने कहा था कि धरती पर जीवन को बनाए रखने में कोई भी चीज मनुष्य को इतना फायदा नहीं पहुंचाएगी जितना कि शाकाहार का विकास।

‘फ्रेंड्स ऑफ अर्थ’ नामक संस्था के मुताबिक दुनिया भर में 50 करोड़ लोग पूरी तरह से शाकाहारी हैं। भारत की तकरीबन 31 फीसदी आबादी शाकाहारी है। दुनिया में तीन तरह का भोजन करने वाले लोग हैं। पहले वे जो मांसाहारी हैं। दूसरे वे जो शाकाहारी हैं। तीसरे वे जो वीगन हैं अर्थात शाकाहारी होने के साथ ही जानवरों से प्राप्त होने उत्पाद, जैसे दूध पनीर आदि का सेवन भी नहीं करते।

अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस की स्टडी के मुताबिक अगर शाकाहार को भोजन में ज्यादा से ज्यादा जगह दी जाए तो दुनिया में हर साल होने वाली 50 लाख मौतों को टाला जा सकता है।

कुछ समय पहले संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि जलवायु परिवर्तन को रोकने, प्रदूषण को कम करने, जंगलों का विनाश रोकने और दुनियाभर में भुखमरी को खत्म करने के लिए वैश्विक स्तर पर शाकाहारी भोजन को अपनाया जाना जरूरी है. शाकाहार जलवायु संरक्षण, जैव विविधता के लिए भी जरूरी है।

टॅग्स :Coronaअमेरिकाहेल्थ टिप्सhealth tips
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए