लाइव न्यूज़ :

ऑटिज्म पीड़ित भी जी सकते हैं सामान्य जीवन

By रमेश ठाकुर | Updated: April 2, 2025 07:41 IST

विश्व में ऑटिज्म निदान की उच्चतम दर वाला देश कतर है और सबसे कम दर वाला फ्रांस. रिपोर्ट ये भी बताती है कि लड़कियों की तुलना में लगभग 4 गुना अधिक लड़के ऑटिज्म से पीड़ित हैं.

Open in App

ऑटिज्म एक विकास संबंधी विकार है जो जन्मजात होता है. इसके प्रति जनजागृति लाने के लिए ही हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है. मौजूदा वक्त में इस बीमारी को लेकर चिंताएं इसलिए भी बढ़ी हुई हैं, क्योंकि सालाना करीब 10 हजार बच्चे सिर्फ भारत में ही जन्म के साथ ऑटिज्म से ग्रस्त हो रहे हैं. ये आंकड़ा विगत वर्षों में कुछ ज्यादा ही बढ़ा है. दु:ख इस बात का है कि इस बीमारी की न तो अभी तक कोई दवा है, न ही रोकथाम का समुचित इंतजाम. लेकिन ध्यान दिया जाए तो वे भी सामान्य जीवन जी सकते हैं.

बीमारी की गंभीरता को देखते हुए ‘संयुक्त राष्ट्र’ ने सर्वसम्मति से 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म दिवस मनाने का निर्णय लिया था. अप्रैल 1988 को राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने इस दिवस को मनाने की वकालत सबसे पहले की थी. डब्ल्यूएचओ की मानें तो भारत में इस वक्त करीब 1.8 करोड़ बच्चे ऑटिज्म से पीड़ित हैं. 2-9 वर्ष की आयु के 1-1.5 प्रतिशत बच्चों में ऑटिज्म यानी एएसडी है.

वर्तमान में अमेरिका कुछ ज्यादा ही पीड़ित है. रोग नियंत्रण संबंधी अमेरिका की सीडीसी रिपोर्ट बताती है कि वहां लगभग 36 में से एक बच्चा ऑटिज्म से ग्रस्त है. संसार भर की बात करें तो दुनिया की एक फीसदी आबादी इस वक्त ऑटिज्म से पीड़ित है.

सन् 2022 में सीडीसी द्वारा किए गए शोध के मुताबिक, दुनिया में ऑटिज्म से पीड़ितों की संख्या 7.5 करोड़ थी. तमाम देशों के वैज्ञानिक इसके टीके और दवाई को लेकर रिसर्च करने में लगे हैं, पर अफसोस, अभी तक कोई सफल नतीजे तक नहीं पहुंच पाया है. विश्व में ऑटिज्म निदान की उच्चतम दर वाला देश कतर है और सबसे कम दर वाला फ्रांस. रिपोर्ट ये भी बताती है कि लड़कियों की तुलना में लगभग 4 गुना अधिक लड़के ऑटिज्म से पीड़ित हैं.

वैश्विक स्तर पर तमाम देशों के प्रतिनिधियों ने साल 2008 में ‘कन्वेन्शन ऑन द राइट्स ऑफ पर्सन्स विद डिसएबिलिटीज’ लागू कर अक्षम लोगों के मानव अधिकारों की रक्षा और प्रोत्साहन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया ताकि ऑटिज्म से पीड़ित सभी वयस्क और बच्चों की सही देखरेख सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा सके.

पीड़ित अपना जीवन उद्देश्यपूर्ण तरीके से जिए, इसकी पैरवी अपने स्तर पर यूनीसेफ और डब्ल्यूएचओ करते आए हैं.

टॅग्स :हेल्थ टिप्सchildभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”