लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Police: रक्षक के मुखौटे में भक्षक बनने से टूटता है भरोसा 

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: January 17, 2025 14:26 IST

Maharashtra Police: पिछले 13-14 वर्षों से वह मनोविकास केंद्र की आड़ में नागपुर सहित विदर्भ के अन्य जिलों की नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देमनोचिकित्सक के पास काम करता था और 2011 में वहां काम छोड़ने के बाद अपना सेंटर आरंभ किया.मानसिक स्थिति वाले मरीजों या पढ़ाई से दूर भागने वाले कमजोर बच्चों को काउंसिलिंग के लिए उसके पास लाते थे.बच्चों को नागपुर स्थित अपने सेंटर पर रखने के लिए राजी कर लेता और फिर उसका घिनौना खेल शुरू हो जाता.

Maharashtra Police: करियर काउंसिलिंग के नाम पर एक नराधम ने जिस तरह 50 से अधिक लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है, निश्चित रूप से यह खबर दिल दहला देने वाली है. हैरानी की बात यह है कि उसकी ये हरकतें वर्ष 2011 से जारी थीं और इतने दिनों तक पोल भी नहीं खुली! यह भी कम हैरानी की बात नहीं है कि उसकी पत्नी भी इस घिनौने कार्य में उसका साथ दे रही थी. पिछले 13-14 वर्षों से वह मनोविकास केंद्र की आड़ में नागपुर सहित विदर्भ के अन्य जिलों की नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर रहा था.

बताया जाता है कि पहले वह एक प्रसिद्ध मनोचिकित्सक के पास काम करता था और 2011 में वहां काम छोड़ने के बाद अपना सेंटर आरंभ किया. वह खुद को मनोचिकित्सक के रूप में पेश करता था, जिससे मरीजों के अभिभावक भरोसा करके कमजोर मानसिक स्थिति वाले मरीजों या पढ़ाई से दूर भागने वाले कमजोर बच्चों को काउंसिलिंग के लिए उसके पास लाते थे.

वह करियर बनाने का लालच देकर बच्चों को नागपुर स्थित अपने सेंटर पर रखने के लिए राजी कर लेता और फिर उसका घिनौना खेल शुरू हो जाता. बरगला कर पहले वह उन्हें सिगरेट-शराब की आदत लगा देता और फिर अश्लील तस्वींरें खींचकर, वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करते हुए अपनी हवस का शिकार बनाता था.

कई पीड़िताएं तो अब विवाहित हो चुकी हैं, इसलिए जाहिर है कि घर तबाह होने के डर से उन्हें शिकायत दर्ज कराने में संकोच हो रहा होगा लेकिन एक पूर्व विद्यार्थी ने आरोपी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से आखिर परेशान होकर पुलिस से संपर्क किया. समाज में यौन शोषण की घटनाएं नई नहीं हैं, आंकड़े बताते हैं कि भारत में बलात्कार के प्रतिदिन औसतन 86 मामले दर्ज होते हैं.

जाहिर है कि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं ज्यादा होंगे क्योंकि बहुत से मामले तो लोकलाज के भय से दर्ज ही नहीं करवाए जाते. लेकिन चिकित्सकों, मनोचिकित्सकों को समाज अपने स्वास्थ्य के रक्षक के रूप में देखता है और जब उनका मुखौटा लगाकर कोई ऐसा दरिंदा बन जाए तो भय लगने लगता है कि लोग आखिर विश्वास किस पर करें?

नागपुर के इस मामले में हालांकि 47 वर्षीय आरोपी विजय धायवट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है, लेकिन देश में यह इस तरह की इकलौती घटना नहीं है. चिकित्सकों-मनोचिकित्सकों को लोग भगवान का ही दूसरा रूप मानते हैं, इसलिए उन पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैैं.

लेकिन रक्षक का मुखौटा लगाकर कोई भक्षक बनने लगे तो भरोसा उठने लगता है. इसलिए यह सुनिनिश्चित किया जाना चाहिए कि ऐसे अपराधियों को कठोर से कठोर दंड मिले. साथ ही समाज में भी जागरूकता फैलानी चाहिए कि ऐसे नकाबपोश अपराधियों के बारे में जिसे भी  सुराग मिले, वह तत्काल पुलिस को सूचना दे, ताकि निर्दोषों को  यौन शोषण का शिकार बनने से बचाया जा सके. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रNagpur Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?