लाइव न्यूज़ :

Jalgaon Violence Maharashtra: मंत्री की कार के ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर रास्ता मांगा तो लोग नाराज?, लोगों में उग्रता बढ़ना और सहनशीलता घटना चिंताजनक

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: January 2, 2025 05:34 IST

Jalgaon Violence Maharashtra: कई वाहनों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद प्रशासन को वहां कर्फ्यू लगाना पड़ा. मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ने की यह कोई इकलौती घटना नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देचारा लेकर लौट रहे ग्रामीण का धक्का लगने को लेकर ही दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए. लाठी-डंडे ही नहीं बल्कि गोलियां भी चलीं, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.असहिष्णुता सिर्फ परायों के बीच ही नहीं, अपनों में भी बढ़ रही है.

Jalgaon Violence Maharashtra: जलगांव में हॉर्न बजाने के मामूली विवाद पर जिस तरह से आगजनी और तोड़फोड़ की गई, वह बेहद चिंताजनक है. बताया जाता है कि 31 दिसंबर की रात एक मंत्री की कार के ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर रास्ता मांगा तो स्थानीय लोग नाराज हो गए और देखते ही देखते विवाद उग्र हो गया. इसके बाद इलाके में आगजनी और तोड़फोड़ शुरू हो गई तथा कई वाहनों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद प्रशासन को वहां कर्फ्यू लगाना पड़ा. मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ने की यह कोई इकलौती घटना नहीं है.

 

इस घटना के एक दिन पहले ही अर्थात सोमवार की रात मध्य प्रदेश के दतिया जिले में खेत से चारा लेकर लौट रहे ग्रामीण का धक्का लगने को लेकर ही दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और उनके बीच सिर्फ लाठी-डंडे ही नहीं बल्कि गोलियां भी चलीं, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 7 दिसंबर को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में पड़ोसियों के बीच टॉयलेट की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें एक की मौत हो गई. असहिष्णुता सिर्फ परायों के बीच ही नहीं, अपनों में भी बढ़ रही है.

अभी दो दिन पहले ही बांदा में मामूली बात को लेकर दामाद ने अपने ससुर की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई. इस तरह की घटनाओं की श्रृंखला अंतहीन है. सवाल है कि लोग आखिर इतने उग्र और असहनशील क्यों हो रहे हैं कि मामूली बातों पर भी आपे से बाहर हो जाते हैं? इसमें कोई शक नहीं कि आधुनिक तकनीकों ने सुख-सुविधाएं बढ़ाकर हमारे जीवन को पहले की तुलना में बहुत आरामदेह बनाया है. लेकिन दु:ख-तकलीफ सहकर पहले के लोग जितने सहनशील होते थे, सुविधाएं बढ़ने के बाद हम उतने ही गुस्सैल होते जा रहे हैं!

शायद हमारे मन में पहले से ही इतना असंतोष और आक्रोश भरा रहता है कि जरा सा मौका मिलते ही वह फूटकर बाहर आ जाता है. किशोरवयीन बच्चों तक में आक्रामकता और उग्रता बेहद चिंताजनक ढंग से बढ़ रही है. इसके लिए हमारा परिवेश भी जिम्मेदार है. वीडियो गेम्स हों या ओटीटी पर आने वाली सीरीज और फिल्में, उनमें हिंसा का इतना बोलबाला रहता है कि उन्हें देखने के आदी लोगों को वह सब सहज लगने लगता है. घर-परिवार में भी बच्चों को शायद वैसी परवरिश नहीं मिल पा रही कि वे बड़े होकर एक सभ्य नागरिक बन सकें.

बच्चे दरअसल सिखाई जाने वाली चीजों को नहीं सीखते बल्कि बड़ों के आचरण का अनुकरण करते हैं. जिस तरह से समाज में दिनोंदिन उग्रता बढ़ती जा रही है वह निश्चित रूप से सबके लिए नुकसानदेह है और इस पर अंकुश लगाने के उपायों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है.  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीJalgaon Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?