लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: टीम इंडिया की अविस्मरणीय जीत

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: December 31, 2020 14:01 IST

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से मात देकर 4 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है...

Open in App
ठळक मुद्देभारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज।शृंखला में 1-1 की बराबरी पर दोनों टीमें।

टीम इंडिया ने मेलबर्न के पसंदीदा मैदान पर स्मरणीय जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए साबित कर दिया कि वह एडिलेड में शर्मनाक पराजय से उबर चुकी है. इसका श्रेय जाता है कोच रवि शास्त्री तथा सपोर्टिंग स्टाफ को. 36 रन पर ढेर हो जाने के बावजूद उन्होंने खिलाडि़यों को हौसले बनाए रखे. मेलबर्न टेस्ट में टॉस हार जाने के बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने मेजबानों की पारी 195 पर समेटकर जीत की दिशा में पहला कदम बढ़ाया. 

कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंदबाजों का कुशलता से इस्तेमाल किया और अपारंपारिक फील्ड सजाई जिसका लाभा हुआ. इसका बेहतरीन उदाहरण मार्नस लाबुशेन का विकेट रहा जो सिराज की गेंद पर लेग गली में लपके गए. एक बार फिर साबित हुआ है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी स्टीव स्मिथ पर निर्भर है. पहले टेस्ट में स्मिथ को बांधे रखने में सफल रहे अश्विन ने उन्हें मेलबर्न में भी मौका नहीं दिया. उपखंड से बाहर अश्विन का यह प्रदर्शन लाजवाब है. 

पदार्पण टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज ने प्रभावित किया. वे दबावमुक्त खेले. सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली तथा सर्वाधिक अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में भारत का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा. इससे भारत के बेंच स्ट्रेंथ की मजबूती दिखती है. ईशांत शर्मा और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भी टीम पंगु नहीं लगी. 

मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा हालांकि बड़ी पारियां नहीं खेल सके. यह निराशाजनक रहा लेकिन रहाणे ने अपने दमदार प्रदर्शन से दोनों बल्लेबाजो की विफलता का प्रभाव नहीं पड़ने दिया. 2014 में लॉर्ड्स की तरह ही रहाणे ने मेलबोर्न में जीत की नींव रखी. पंत तथा जडेजा के साथ उपयुक्त साझेदारियां बनाकर रहाणे ने भारत को तीन सौ के पार पहुंचाया.

ऑस्ट्रेलिया का दूसरी पारी का नजरिया देख मुझे हैरत हुई. उमेश यादव के चोटिल हो जाने के बाद भारतीय टीम चार गेंदबाजों के साथ खेल रही थी. फिर भी कभी चार रन प्रतिओवर की औसत से रन बनानेवाली ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे आधे औसत से रन बना रही थी. इसका श्रेय जाता है भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को. उमेश यादव की कमी किसी भी गेंदबाज ने महसूस नहीं होने दी. भारतीय टीम को इस जीत का जश्न मनाना ही होगा और ऊंचे मनोबल के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बरकार रखने का ख्वाब देखना होगा (गेमप्लान).

 

 

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाभारतीय क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमवीवीएस लक्ष्मण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमुझे ज्यादा पैसा नहीं मिलता?, आईपीएल छोड़ क्यों पीएसएल में खेल रहे एडम ज़म्पा?, विश्व की सबसे प्रतिष्ठित टी20 फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता को क्यों छोड़ा?

क्रिकेटकौन हैं कूपर कोनाली?, आईपीएल डेब्यू में किया धमाका, 44 गेंद 5 चौके, 5 छक्के और  नाबाद 72 रन

क्रिकेटकैमरन ग्रीन क्यों नहीं कर सके गेंदबाजी?, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा-क्रिकेट आस्ट्रेलिया से पूछो?

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन