लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: भारतीय क्रिकेट टीम में छठे गेंदबाज का विकल्प जरूरी

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: November 29, 2020 09:16 IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान टीम इंडिया की कुछ कमजोरियां भी सामने आईं...

Open in App

भारत ने शुक्रवार को सिडनी में खेले गए पहले वन-डे में हार के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे की निराशाजनक शुरुआत की. इसे महज निराशा नहीं माना जा सकता बल्कि यह खराब प्रदर्शन की मिसाल रही. खासतौर से अगामी तीन वर्षों में तीन विश्व कप के आयोजन को देखते हुए यह चिंताजनक है. कैच छोड़ना, लचर क्षेत्ररक्षण के चलते गैरजरूरी रन देने के बाद टीम को मिला 374 का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो गया था.

ऐसे में टॉप ऑर्डर के मैच विनर बल्लेबाजों के विकेट सस्ते में गंवाना, 15 वें ओवर में छठे नंबर के बल्लेबाज का मैदान पर उतरना जीत की संभावना को क्षीण करने वाला रहा. हार्दिक पंड्या ने बेशक आक्रामक बल्लेबाजी की लेकिन जैसे ही एडम जम्पा की गेंद पर शिखर धवन के आउट होने के बाद जीत बगैर किसी चमत्कार से संभव नहीं थी. ऑस्ट्रेलियाई जीत के असल शिल्पकार कप्तान आरोन फिंच रहे.

उन्होंने वार्नर के साथ टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. साथ ही खुद भी शतक जड़ दिया. स्टीव स्मिथ और मैक्सवेल ने गजब की बल्लेबाजी कर टीम के नाम विशाल स्कोर प्रदान किया. भारत की हार के साथ पुरानी खामियां भी उजागर हुईं. रविंद्र जडेजा को छोड़ टीम के लिए ऑलराउंडर नहीं है.

ऐसे में विराट के पास सीमित विकल्प बच जाते हैं. जीत के लिए टीम को छठे गेंदबाज की तलाश जरूरी है. इसके लिए एक बल्लेबाज को बाहर करना होगा. कप्तान के पास पर्याप्त विकल्प का एकादश मजबूत माना जाता है. लेकिन भारत के पास फिलहाल ऐसा नहीं दिखाई देता.

अतिरिक्त ऑलराउंडर के रूप में मेरी नजर में फिलहाल वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कृणाल पंड्या, विजय शंकर और शिवम दुबे दिखाई देते हैं. इनमें से कुछ को बुलाकर टीम को संतुलित किया जा सकता है. इस बीच हार्दिक भी गेंदबाजी करने लगेंगे. वर्तमान हालात को देखते हुए टीम प्रबंध को हर हाल में गेंदबाजी की कमियों को दूर करने की जरूरत है. अन्यथा टीम के लिए विजयी ट्रैक पर लौटना आसान नहीं होगा. (गेमप्लान)

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाविराट कोहलीवीवीएस लक्ष्मण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन