लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: साख बचाने के लिए भारत को हर हाल में जीत की दरकार

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: December 2, 2020 11:06 IST

3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से लीड बना रखी है। ऐसे में भारत के लिए तीसरा मुकाबला सम्मान की लड़ाई बन चुका है...

Open in App

शुक्रवार को खेले गए पहले वन-डे मुकाबले की कहानी रविवार को दूसरे वन-डे के दौरान दोहराई गई. आरोन फिंच ने टॉस जीता और ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर ने भारतीय टीम के समक्ष विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. फिर एक बार स्टीव स्मिथ ने धमाकेदार बल्लेबजी की.

ऑस्ट्रेलिया की तुलना में भारतीय टीम ने कुछ भी अच्छा नहीं किया. पहले मैच की हार से सबक लेकर मेजबानों को छोटे स्कोर पर रोकने का अवसर मिला था. लेकिन कोहली ने इस दिशा में कोई रणनीति नहीं बनाई. बुमराह को महज दो ओवर के बाद आक्रमण से हटा दिया. टी-20 में यह ठीक है लेकिन वन-डे में कम से कम चार ओवर का स्पैल तो बनता ही है. ऑस्ट्रेलिया ने इसी का लाभ उठाया. वॉर्नर और फिंच ने मजबूत नींव रखी. शुरुआत में भारतीय गेंदबाज विफल रहने के कारण प्रतिद्वंद्वी बल्लेबाजों ने मनमाफिक शॉट्स खेले.

भारतीय टीम की वन-डे सफलता भुवी और बुमराह के तेज आक्रमण तथा मध्यक्रम में फिरकी गेंदबाजों की सफलता पर निर्भर होता है. बुमराह ने डेथ ओवर में कुछ यॉर्कर अच्छे डाले फिर भी उन्हें अपने अभियान में सफल नहीं माना जा सकता. इसके अलावा युजवेंद्र चहल भी खूब खर्चीले साबित हुए हैं. दूसरे वन-डे में हार्दिक पंड्या ने कुछ ओवर फेंके. लेकिन शैली में बदलाव के चलते वह सहज महसूस नहीं कर रहे थे. पंड्या को साथियों से उचित सहयोग नहीं मिलने के कारण मेजबानों को रनों का अंबार लगाने में कोई परेशानी नहीं हुई.

मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने वाले भारतीय बल्लेबाजों के साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए. विराट और राहुल बल्लेबाजी करते वक्त आकर्षक शॉट्स का लुत्फ उठाया. मयंक और धवन ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया आक्रमण के खिलाफ ठीक ही चुनौती पेश की.

भारत ने जरूर सीरीज गंवाई है लेकिन कैनबरा में बुधवार को भारत को खास बचाने का मौका है. इससे टी-20 सीरीज में खेलते वक्त आत्मविश्वास भी प्राप्त हो सकेगा. विराट यदि टॉस जीतते हैं तो परिणाम बदलने की उम्मीद से इनकार नहीं किया जा सकता.

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाविराट कोहलीवीवीएस लक्ष्मणभारतीय क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमुझे ज्यादा पैसा नहीं मिलता?, आईपीएल छोड़ क्यों पीएसएल में खेल रहे एडम ज़म्पा?, विश्व की सबसे प्रतिष्ठित टी20 फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता को क्यों छोड़ा?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटकौन हैं कूपर कोनाली?, आईपीएल डेब्यू में किया धमाका, 44 गेंद 5 चौके, 5 छक्के और  नाबाद 72 रन

क्रिकेटकैमरन ग्रीन क्यों नहीं कर सके गेंदबाजी?, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा-क्रिकेट आस्ट्रेलिया से पूछो?

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन