लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: भारत के पास क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: December 8, 2020 09:16 IST

भारतीय टीम अब मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप करने को तैयार है लेकिन इसके लिए उसके खिलाडि़यों को कैचिंग और जमीनी क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने यह कामयाबी रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे सफेद गेंद के दिग्गज खिलाडि़यों की अनुपस्थिति में हासिल की है। तेज गेंदबाज टी. नटराजन ने भारतीय टीम में शामिल होने के सपने को साकार करने के बाद दोनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

अपेक्षा के अनुरूप भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों मुकाबलों में जीत कर टी-20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला अपनी झोली में डाल ली। इस जीत में हाल में यूएई में आयोजित आईपीएल-2020 का अहम योगदान रहा। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी लीग में विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों के अहम खिलाड़ी थे और इसका लाभ टीम इंडिया को जरूर मिला। 

टीम की बल्लेबाजी अहम रही जिसमें संयुक्त रूप से सभी का योगदान महत्वपूर्ण रहा। अगले दो वर्षों में लगातार दो विश्वकप के आयोजनों में यह चीज टीम के लिए मददगार साबित होगी। रोहित शर्मा के जुड़ने के बाद टीम में उल्लेखनीय इजाफा होगा। रविवार को सिडनी में खेले गए दूसरे मुकाबले में हार्दिक पंड्या छाए रहे। उल्लेखनीय है कि वह मुंबई इंडियंस की जीत में भी निर्णायक भूमिका में थे जहां उन्होंने निचले क्रम में रनों का अंबार लगाते हुए तूफानी फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बनाई। 

धोनी की विदाई के बाद उनके उत्तराधिकारी के लिए जो बहस चल रही थी, लगता है वह हार्दिक पंड्या ने खत्म कर दी है। जाहिर है कि हार्दिक की तूफानी पारियों के बाद भारतीय थिंक टैंक ने भी राहत की सांस ली होगी। रविंद्र जडेजा ने पहले टी-20 में आकर्षक बल्लेबाजी कर कप्तान के सामने एक बेहतर विकल्प पेश किया है जबकि युवा तेज गेंदबाज टी. नटराजन ने भारतीय टीम में शामिल होने के सपने को साकार करने के बाद दोनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

खास बात तो यह है कि वह केवल यॉर्कर्स पर ही निर्भर नहीं हैं। शुक्रवार को उन्होंने जिस तरह मैक्सवेल को पगबाधा करार दिया, वह देखने लायक था। इस महत्वपूर्ण सफलता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा। वर्ष 2016 के टी-20 विश्व कप के बाद से भारत अपने आपको एक ताकत के रूप में उभरकर सामने आया है जिसकी वजह आप खुद समझ सकते हैं। टीम के कुछ चुस्त क्षेत्ररक्षकों ने भी आसान कैच छोड़े हैं। उनके इस लचर प्रदर्शन को देखकर बुरा लग रहा है क्योंकि वह कड़ी मेहनत के बल पर श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। लिहाजा, उम्मीद है कि वह इस विधा में जोरदार ढंग से वापसी कर अपनी छवि को निखारेंगे। 

टॅग्स :वीवीएस लक्ष्मणविराट कोहलीशिखर धवनभारत Vs ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े