लाइव न्यूज़ :

हर्षा भोगले का कॉलम: राजस्थान रॉयल्स को सबसे ज्यादा खलेगी इस खिलाड़ी की कमी

By हर्षा भोगले | Updated: April 25, 2019 16:38 IST

टीम को स्टोक्स की अधिक कमी नहीं खलेगी, क्योंकि वे गेंदबाजी नहीं कर रहे थे, लेकिन आर्चर की गैरमौजूदगी उसके लिए बड़ा झटका है।

Open in App

मैंने हमेशा कोलकाता नाइटराइडर्स के सफर में काफी उतार—चढ़ाव देखे हैं। प्रदर्शन और भावनाओं के लिहाज से। एक बार फिर यह टीम अपने प्रशंसकों को ऐसे ही उतार—चढ़ाव से रूबरू करा रही है। टीम ने अपने शुरुआती पांच मे से चार मैच जीते जबकि इसके बाद लगातार पांच मुकाबले गंवाए।

अब टीम को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए बाकी बचे चारों मुकाबले जीतने की जरूरत है। यह बेहद मुश्किल है क्योंकि टीम की हर हार के साथ प्रतिस्पर्धा और कड़ी होती जा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे प्लेऑफ में जगह बनाने के बोझ को दरिकनार कर आजादी से खुलकर खेलते हैं।

टी20 क्रिकेट का मूल तत्व निडर होकर खेलने में ही है। हम आरसीबी का उदाहरण ले सकते हैं, जिसके क्वालिफाई करने के मौके घटने के साथ ही यह टीम अधिक खतरनाक हो गई। कई मौके पर तो कोलकाता की टीम में मैदान से ज्यादा अच्छे खिलाड़ी डगआउट में बैठे नजर आए।

आईपीएल मुकाबलों में अपने संसाधनों का अधिक से अधिक बेहतर इस्तेमाल करना बेहद अहम है। मैं यह देखने के लिए बेहद उत्सुक हूं कि क्या दिनेश कार्तिक ऊपरी क्रम पर खेलने आते हैं या नहीं। कई बार कप्तान अपनी खुद की भूमिका को आंकने में भूल कर बैठते हैं। ऐसे में कार्तिक को चौथे या पांचवें नंबर पर उतरना चाहिए और रसेल को पांचवें या छठे नंबर पर।

अभी तक दोनों को ही खेलने के लिए अधिक गेंदें नहीं मिल सकी हैं। केकेआर को अब राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है, जो इस सीजन में जोस बटलर पर अधिक निर्भर रही। बेन स्टोक्स के लिए भी यह सीजन खराब साबित हुआ है। बटलर की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ औररहाणे को जिम्मेदारी उठानी होगी।

टीम को स्टोक्स की अधिक कमी नहीं खलेगी, क्योंकि वे गेंदबाजी नहीं कर रहे थे, लेकिन आर्चर की गैरमौजूदगी उसके लिए बड़ा झटका है। टीम के लिए आर्चर के चार ओवरबेहद अहम रहे हैं। केकेआर को इस मैच में जीत दर्ज करनी है तो टीम के लिए उथप्पा और कुलदीप को फॉर्म में वापसी करनी ही होगी। इस मैच से उनकी वापसी होनी ही चाहिए।

टॅग्स :जोफ्रा आर्चरराजस्थान रॉयल्सकोलकाता नाईट राइडर्सआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला