लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: खराब अंपायरिंग से बचने के लिए अंपायर करें ये काम

By अयाज मेमन | Updated: March 30, 2019 17:00 IST

आईपीएल में मुंबई और बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में अंतिम गेंद पर बड़ा विवाद हुआ। एक गेंद पर सात रन की दरकार थी।

Open in App

आईपीएल में मुंबई और बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में अंतिम गेंद पर बड़ा विवाद हुआ। एक गेंद पर सात रन की दरकार थी। मलिंगा की यह गेंद नोबॉल थी, लेकिन अंपायर ने नहीं दिया। विराट कोहली ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अंपायरों की आलोचना की है।

इस मामले की वजह से आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के समक्ष बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मामले का एक पक्ष अगर देखें तो अंपायर को किस हद तक जिम्मेदार माना जाए। उन्हें खेल के कई मोर्चों पर ध्यान देना होता है। लेकिन सवाल यह है कि उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया। तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर को सूचित क्यों नहीं किया।

आमतौर पर नो बॉल का फैसला मैदानी अंपायर ही करते हैं। अपील के बाद मामला तीसरे अंपायर को सौंपा जाता है। मेरा मानना है कि उपलब्ध टेक्नालॉजी का उपयोग किया जाना चाहिए। चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद है। इस पिच पर दो सौ से अधिक रन बनने चाहिए थे, लेकिन मुंबई की टीम 180 से थोड़ा ही आगे बढ़ पाई। गेंदबाज अपनी छाप छोड़ सकते थे।

आरसीबी की ओर से कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने छाप छोड़ी। हालांकि उनका पहला ओवर काफी महंगा साबित हुआ, लेकिन इसके बाद उन्होंने आक्रामक गेंदबाजी की। यह आरसीबी और भारतीय क्रिकेट के लिए शुभ संकेत है। लेग स्पिनर को इस तरह के आक्रमण के लिए कप्तान से संपूर्ण समर्थन चाहिए। यह समर्थन चहल को कोहली से मिला।

जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह ने ही मुकाबले का रंग बदला। उन्होंने विराट कोहली को आउट किया। एक शॉट गेंद पर उन्होंने गलती करने के लिए बाध्य किया। डेथ ओवरों में बुमराह ने ज्यादा रन नहीं दिए, जबकि डिविलियर्स पूरे फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे थे। बुमराह की गेंदबाजी में विविधता है। खासतौर से अंतिम ओवरों में कमाल की गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने VB-G RAM G बिल को दी मंज़ूरी, जो लेगा MGNREGA की जगह

भारत‘महाराष्ट्र में बीजेपी एक बार फिर नंबर 1’: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वोटर्स को जताया अभार

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

क्रिकेटIND vs PAK, FINAL: अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन बना पाकिस्तान, फाइनल में भारत को 191 रनों से हराया

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: नगर परिषद-नगर पंचायत में कुल सीट 288, महायुति 212 सीट पर आगे?, ब्रह्मपुरी नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, 23 में से 21 सीट पर जीत

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटAshes 2025: एशेज सीरीज़ जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड का उड़ाया तगड़ा मज़ाक, पहनी 'रॉनबॉल' शर्ट

क्रिकेटU19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के समीर मिन्हास ने रचा इतिहास, यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

क्रिकेटIND vs PAK: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में हेनिल पटेल ने हमजा ज़हूर को आउट करने के बाद दिखाया अपना आक्रामक अंदाज, Video

क्रिकेटटेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक बनाने वाले दुनिया के 10वें और न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज डेवोन कॉनवे, इंडीज अभी भी 419 रन पीछे

क्रिकेटAshes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया 3 और इंग्लैंड 0, फिर से एशेज कंगारू के पास?, इंग्लैंड की हवा निकली, 2013 से हार रहे अंग्रेज?