लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: कोरोना के कहर से आईपीएल की संभावना कम ही है

By अयाज मेमन | Updated: March 27, 2020 11:01 IST

फिलहाल देश में खेल प्रेमियों के जेहन में आईपीएल के आयोजन को लेकर सबसे बड़ा सवाल है. आईपीएल होगा या नहीं? फिलहाल इसे 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया है.

Open in App

कोरोना वायरस की महामारी के चलते विश्व की खेलकूद गतिविधियां ठप हैं. लगभग सभी खेलों की स्पर्धाएं या रद्द की गई हैं या अगली तिथि तक स्थगित की गई हैं. वर्ष का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ टोकियो ओलंपिक भी अगले साल तक के लिए स्थगित किया गया है. 

बढ़ते दबाव के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को ओलंपिक स्थगित करने के बारे में आईओसी प्रमुख से बातचीत करनी पड़ी. हालांकि शुरुआत में दोनों ओलंपिक को स्थगित करने के पक्ष में नहीं थे. 

इसी बीच आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने आागामी अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के क्वॉलिफाइंग मुकाबले टाल दिए हैं. इन मुकाबलों को जून के अंत तक कराए जाने थे. 

फिलहाल देश में खेल प्रेमियों के जेहन में आईपीएल के आयोजन को लेकर सबसे बड़ा सवाल है. आईपीएल होगा या नहीं? फिलहाल इसे 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया है. साथ ही सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन करने के बाद इसके बारे में चर्चा अथवा बैठक की संभावना भी कम ही नजर आ रही है. 

लिहाजा, बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ बातचीत फिलहाल रोक दी है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि 15 अप्रैल तक किसी भी प्रकार की चर्चा न होने के कारण इसके बाद स्पर्धा कराने का निर्णय कितने दिनों में लिया जाएगा. 

बीसीसीआई के सामने अनेक चुनौतियां हैं. जून के बाद छोटे स्तर पर आईपीएल कराने के बारे में भी विचार हो रहा है. वर्तमान का सत्र, दो सत्रों में आईपीएल का बंटवारा आदि के बारे में विचार मंथन चल रहा है. जब तक कोरोना पर नियंत्रण नहीं पा लिया जाता तब तक यह सब चर्चा बेकार ही होगी.

लॉकडाउन में करना क्या? लॉकडाउन में करना क्या? फिलहाल सबसे अहम यही सवाल है. इस पर मैं कुछ सुझाव देना चाहूंगा. इस समय आप टीवी पर पुराने रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा फिटनेस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. मैं खुद भी मिनी बास्केटबॉल में मशगुल हूं. इससे शारीरिक व्यायाम भी हो रहा है. इस तरह के खेल अकेले ही खेलना चाहिए क्योंकि इस समय समूह में खेलने से खतरा भी हो सकता है. शारीरिक फिटनेस के अलावा मानसिक रूप से सकारात्मक भी रहना जरूरी है.

टॅग्स :आईपीएल 2020कोरोना वायरसटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?