लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: खिलाड़ियों के हटने से आईपीएल सुर्खियों में

By अयाज मेमन | Updated: September 6, 2020 07:09 IST

ये खिलाड़ी किस वजह से बाहर हुए, इसका ठोस कारण नहीं पता चलने से अटकलों का बाजार गर्म है. आईपीएल में इस समय पारदर्शिता नहीं होने के कारण चर्चाएं बेवजह जोर पकड़ रही हैं. इसे रोकना बेहद लाजमी है.

Open in App

पिछले कुछ दिन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अच्छे नहीं रहे. आईपीएल शुरू होने में कुछ ही दिन शेष थे कि दो खिलाडि़यों के साथ सपोर्ट स्टाफ के 11 सदस्य पॉजीटिव पाए गए. इससे हड़कंप मच गया. संदेह होने लगा कि ऐसे में क्या चेन्नई की टीम मुंबई के साथ आगाजी मुकाबला खेलने तैयार होगी. 

अब दोनों खिलाड़ी-दीपक चहर और रितुराज गायकवाड़ का परीक्षण निगेटिव आ चुका है. इसके बावजूद सीएसके की परेशानी कम नहीं हो रही है.  सीनियर खिलाड़ी- सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने निजी कारणों का हवाला देकर स्पर्धा से बाहर होने का फैसला किया.

टीम प्रबंधन पर इसका विपरीत असर होना स्वाभाविक है. हालांकि मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा भी स्पर्धा से बाहर हो चुके हैं. मलिंगा के हटने की चर्चा ज्यादा नहीं हुई लेकिन रैना और हरभजन भारतीय दिग्गज होने के कारण ज्यादा सुर्खियों में रहे. 

ये खिलाड़ी किस वजह से बाहर हुए, इसका ठोस कारण नहीं पता चलने से अटकलों का बाजार गर्म है. यह स्वाभाविक भी है. किसी भी खिलाड़ी को स्पर्धा से बाहर होने का पूरा अधिकार है. स्पर्धा में खेलना है या नहीं खेलना, इसका फैसला उस खिलाड़ी को ही करना है. व्यक्तिगत कारण एकाध खिलाड़ी के लिए उचित लगता है. लेकिन एक साथ तीन-तीन (रैना, हरभजन और मलिंगा) खिलाडि़यों का स्पर्धा से बाहर होना लियोनेल मेसी जैसा तो नहीं?

 इस दिग्गज ने बार्सीलोना छोड़ने का निजी कारण ही बताया था. कोविड के दौर में पारदर्शिता जरूरी है. नडाल ने यूएस ओपन से हटने के लिए ज्यादा वक्त नहीं लिया. लेकिन तीनों क्रिकेटर अंतिम समय पर अचानक स्पर्धा से बाहर हुए.

मलिंगा की स्थितियों के बारे में जानकारी नहीं है. लेकिन रैना ने करीबी रिश्तेदार पर हुए हमले का कारण बताया. फिर सवाल उठता है कि इसके बावजूद वह यूएई क्यों गए. हरभजन के बारे में कहा जाता है कि उनकी मां कुछ समय से बीमार हैं. स्पर्धा नहीं खेलने के और भी कारण गिनाए जा रहे हैं. 

यही वजह है कि जब सीएसके के मालिक एन. श्रीनिवासन द्वारा की गई टिप्पणी के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. आईपीएल में इस समय पारदर्शिता नहीं होने के कारण चर्चाएं बेवजह जोर पकड़ रही हैं. इसे रोकना बेहद लाजमी है.

टॅग्स :आईपीएल 2020सुरेश रैनाहरभजन सिंहलसिथ मलिंगा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'इनमें से एक को पापा चुन ले': 'तीन जोकर' वाली टिप्पणी पर हरभजन सिंह ने ट्रोलर पर किया तीखा पलटवार

क्रिकेटक्या 5 साल ट्रॉफी सूखे को खत्म करेंगे कप्तान पंड्या, हरभजन ने कहा- रोहित, बुमराह, तिलक और सूर्यकुमार की चौकड़ी से रहिए सावधान?

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन तेंदुलकर की शादी में गीता बसरा ने लूटी लाइमलाइट, साड़ी में दिखा ऐसा ग्लैमरस अंदाज

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

क्रिकेटभारत-पाकिस्तान महामुकाबलाः उस्मान तारिक को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली और हरभजन सिंह?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट