लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया को सुधारनी होगी ये गलती

By अयाज मेमन | Updated: February 11, 2019 09:23 IST

Ind vs NZ: तीसरा टी-20 मुकाबला जीतने से टीम इंडिया केवल चार रन से चूक गई जिससे उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज भी गंवा दी।

Open in App
ठळक मुद्देटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से टी20 सीरीज गंवा दी।न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मुकाबले में 219 और तीसरे मुकाबले में 212 रन बनाए।यब सवाल उठना लाजमी है कि भारतीय गेंदबाजी की ओर ध्यान देना होगा।

तीसरा टी-20 मुकाबला जीतने से टीम इंडिया केवल चार रन से चूक गई जिससे उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज भी गंवा दी। न्यूजीलैंड ने 212 रन बनाए थे। चुनौती आसान नहीं थी। टीम इंडिया जब लक्ष्य का पीछा कर रही थी तब कुछ स्थितियों में ऐसा लगा कि एक ओवर शेष रख वह मंजिल हासिल कर लेगी लेकिन विजय शंकर, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत के जल्दी-जल्दी आउट होने से तस्वीर बदल गई।

हालांकि दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पंड्या ने जीत हासिल करने के लिए काफी प्रयास किए, बल्कि टीम को वे जीत के करीब ले गए थे लेकिन न्यूजीलैंड की टीम अंत सुखद करने में सफल रही। इस दौरे के बारे में सोचें ते ऑस्ट्रेलिया में शानदार सफलता के बाद न्यूजीलैंड का दौरा भी अच्छा रहा। कहा जा सकता है कि यह एक ऐतिहासिक दौरा था। भारत के पास एक भी मुकाबला गंवाए बिना क्लीन स्वीप का अवसर था जो मामूली अंतर से चूक गया। टीम प्रबंधन, कप्तान तथा कोच को यह जरूर साल रहा होगा।

न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मुकाबले में 219 और तीसरे मुकाबले में 212 रन बनाए। लिहाजा यब सवाल उठना लाजमी है कि क्या कीवी बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजी रास आ रही है लेकिन ध्यान में रखें कि भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं थे। खलील अहमद युवा गेंदबाज हैं। उनके पास अनुभव की कमी है। एक छोर से कुलदीप यादव अगर रनों पर अंकुश लगा लेते थे तो दूसरे छोर से रन बनते थे। परिणामत: न्यूजीलैंड की टीम 200 से अधिक का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। जाहिर है भारतीय गेंदबाजी की ओर ध्यान देना होगा।

न्यूजीलैंड की टीम दो मुकाबलों में 200 से अधिक रन बनाने में सफल रही। ऐसे विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी साझेदारी काफी अहम हो जाती है। शिखर धवन जल्दी आउट हुए। 200 से अधिक लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई भी टीम जब शुरू में ही दो बल्लेबाजों को गंवा देती है तो मध्यक्रम पर दबाव बढ़ जाता है। भारतीय बल्लेबाज आउट होते रहे और आवश्यक रन गति बढ़ती रही। जो रन गति 8-9 प्रति ओवर होनी चाहिए थी वह 14-15 प्रति ओवर चली गई, जिससे लक्ष्य मुश्किल हो गया।

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडरोहित शर्माजसप्रीत बुमराहभुवनेश्वर कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट36 मैच में 25 जीत, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत रिकॉर्ड?, वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ MI की 11वीं जीत?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट