लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: सट्टेबाजी से सभी क्रिकेट बोर्ड परेशान

By अयाज मेमन | Updated: April 30, 2020 15:03 IST

अकमल जैसे प्रतिभावान क्रिकेटर पर इस तरह सजा दु:ख की बात है लेकिन सट्टेबाजी का अपराध इतना संगीन है कि इसमें दोषी पाए जाने पर बचना नामुमकीन है

Open in App

पाकिस्तान के प्रतिभाशाली क्रिकेटर उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है. एक सट्टेबाज द्वारा उनसे किए गए संपर्क की बात उन्होंने छिपाई थी. नतीजतन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन पर कड़ी कार्रवाई की है. वर्ष 2015 के विश्व कप के दौरान का यह मामला है लेकिन इसकी जांच में खुलासा अब हुआ है. उमर अकलम 29-30 बरस के हो चुके हैं जिससे उनके भविष्य के क्रिकेट जीवन पर फुल स्टॉप लग सकता है. 

हालांकि ऐसा नहीं कि 38-40 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं लेकिन तीन वर्ष का समय काफी लंबा होता है. अकमल पर लगाया गया बैन किसी एक प्रारूप पर नहीं लगाया गया है बल्कि तीनों प्रारूप की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से वह वंचित रहेंगे. अकमल जैसे प्रतिभावान क्रिकेटर पर इस तरह सजा दु:ख की बात है लेकिन सट्टेबाजी का अपराध इतना संगीन है कि इसमें दोषी पाए जाने पर बचना नामुमकीन है. पिछले छह-आठ माह में सट्टेबाजी मामले में दोषी पाए जाने वाले पाकिस्तान के तीसरे क्रिकेट खिलाड़ी हैं. 

इससे पूर्व शार्जिल खान और नासिर जमशेद भी दोषी पाए जा चुके हैं. आश्चर्य की बात है कि सट्टेबाजी से जुड़े ज्यादातर मामले पाकिस्तान से आ रहे हैं और इसमें काफी हद तक सचाई भी है. हालांकि मेरी नजर में यह समस्या केवल पाकिस्तान तक ही सीमित नही है. अन्य देशों में इसका वायरस फैल चुका है. बांग्लादेश का दिग्गज क्रिकेटर शाकिब अल हसन भी इस समय क्रिकेट से दूर है. उन्होंने पिछले विश्व कप के दौरान अपने खेल से गजब का जलवा बिखेरा था. लेकिन उन्होंने भी सट्टेबाजों से संपर्क की जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से छिपाई थी. नतीजतन उन पर दो वर्ष का बैन लग गया.

मामले की गंभरता को देखते हुए प्रत्येक खिलाड़ी को सतर्क रहना होना. खासतौर से युवा खिलाडि़यों को उचित मार्गदर्शन करने की जरूरत है. क्रिकेट खिलाडि़यों को अपने खेल के अलावा इस मामले में सजग रहने की जरूरत है. उन्हें यह बताने की जरूरत है कि किस तरह सट्टेबाजी जैसे मामलों में फंसने से करियर चौपट हो सकता है.

टॅग्स :उमर अकमलमैच फिक्सिंगपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

क्रिकेटखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर भी पीएसएल को दे रहे झटका?, क्या पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मिंदा होगा?, क्या कर रहे मोहसिन नकवी?

क्रिकेट26 मार्च से PSL और 28 मार्च से IPL?, 3 दिन में 2 खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ आईपीएल पहुंचे?, गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनेल बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन नहीं खेलेंगे?

क्रिकेटकौन हैं नाहिद राणा?, 7 ओवर में 24 रन देकर झटके 5 विकेट, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले वनडे में 114 पर किया ढेर और 15.1 ओवर में 8 विकेट से हराया?, 8 साल बाद हार

क्रिकेटबाबर आजम आउट और मोहम्मद रिजवान इन?, टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर?, 6 नए चेहरे

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान