लाइव न्यूज़ :

विश्व नारियल दिवसः पूजा ही नहीं, अर्थव्यवस्था में भी है योगदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2025 05:16 IST

देश का 90 फीसदी नारियल केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा आंध्रप्रदेश में पैदा होता है. नारियल का कई तरह से उपयोग करके इसके कई भागों से विभिन्न वस्तुएं भी बनाई जाती हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपूजा हो या रसोई, नारियल एक ऐसा फल है जिसके प्रत्येक भाग का हम तरह-तरह से उपयोग करते हैं. कहा जाता है कि नारियल की खेती हमारे देश के एक करोड़ नागरिकों को रोजगार देती है.नारियल उद्योग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है.

रेणु जैन

पूजा हो या रसोई, नारियल एक ऐसा फल है जिसके प्रत्येक भाग का हम तरह-तरह से उपयोग करते हैं. कहा जाता है कि नारियल की खेती हमारे देश के एक करोड़ नागरिकों को रोजगार देती है. यही वजह है कि नारियल उद्योग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1969 में एशियाई देशों से हुई. देश का 90 फीसदी नारियल केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा आंध्रप्रदेश में पैदा होता है. नारियल का कई तरह से उपयोग करके इसके कई भागों से विभिन्न वस्तुएं भी बनाई जाती हैं.

देश के साथ-साथ दुनिया के अन्य देशों में इसका व्यापार भी किया जाता है.  इससे बनी वस्तुओं के निर्यात से हमारे देश को लगभग 470 करोड़ की आय होती है. विश्व नारियल दिवस मनाने का उद्देश्य नारियल को उद्योगों के लिए कच्चे माल के रूप में उपयोग किए जाने को प्रोत्साहन देना और इसके उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना है.

इससे एक बड़ा फायदा प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने का भी होगा क्योंकि पॉलीथिन को हटाकर नारियल की जटाओं से बने थैलों को बाजार में उतारकर इस समस्या से निजात पाने में सफलता मिल सकती है. श्रीफल या नारियल एक ऐसा मांगलिक प्रतीक या चिन्ह है जिसके माध्यम से हम सुख, कल्याण व उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं. प्राचीन समय से ही श्रीफल का प्रयोग हो रहा है.

नारियल के पेड़ से हर साल 70 से 100 नारियल मिलते है. ये पेड़ 80 वर्ष तक फल देता है. कहा जाता है कि 1. 5 करोड़ नारियल के पेड़ अकेले केरल में हैं. इसलिए केरल को कोकोनट लैंड भी कहा जाता है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा नारियल उत्पादक देश है. बीसवीं शताब्दी तक निकोबार द्वीप पर सामान खरीदने के लिए साबुत नारियल का इस्तेमाल बतौर करेंसी किया जाता था.

नारियल के पेड़ का  प्रत्येक भाग किसी न किसी काम में आता है. पेड़ का तना मकान की छत तथा फर्नीचर बनाने के काम में आता है. पत्तों से पंखे, टोकरियां, चटाइयां तथा घरों के छप्पर, छाजन बनते हैं. नारियल की जटाओं से रस्सी, ब्रश, जाल, थैले आदि अनेक उपयोगी चीजें बनाई जाती हैं. इन्हें गद्दों में भी भरा जाता है.  

टॅग्स :केरलकर्नाटकआंध्र प्रदेशबेंगलुरुतेलंगानागोवाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें