लाइव न्यूज़ :

Cryptocurrency Donald Trump: क्रिप्टो करेंसी के व्यापार पर सवार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प परिवार

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: September 10, 2025 05:26 IST

Cryptocurrency Donald Trump: परिवार ने वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल और अमेरिकन बिटकॉइन कॉर्प नाम से क्रिप्टो करेंसी का धंधा शुरू किया.

Open in App
ठळक मुद्देदो बेटे एरिक और बैरन इन विभिन्न भूमिकाओं में कंपनियों का दायित्व संभाल रहे हैं.कंपनियों ने करीब 11440 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली. ट्रम्प के गोल्फ रिसॉर्ट भी क्रिप्टो करेंसी से कमाई के मामले में पीछे रह गए हैं.

Cryptocurrency Donald Trump: यदि आप देश के राष्ट्रपति हैं और थोड़े समय के भीतर आपके परिवार पर धन का घना बादल बरस पड़े तो स्वाभाविक रूप से लोग सवाल पूछेंगे. जांच एजेंसियों के कान भी खड़े होने चाहिए लेकिन जब मामला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का हो तो क्या कोई जांच एजेंसी ऐसी हिम्मत कर पाएगी?

दुनिया भर में यही सवाल पूछा जा रहा है. एक जमाने में ट्रम्प क्रिप्टो करेंसी के विरोधी हुआ करते थे लेकिन अचानक वे क्रिप्टो करेंसी के समर्थक हो गए क्योंकि पिछले साल उनके परिवार ने वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल और अमेरिकन बिटकॉइन कॉर्प नाम से क्रिप्टो करेंसी का धंधा शुरू किया. उनके दो बेटे एरिक और बैरन इन विभिन्न भूमिकाओं में कंपनियों का दायित्व संभाल रहे हैं.

ये कंपनियां अचानक खबरों में इसलिए आईं क्योंकि कुछ ही सप्ताह के भीतर इन दोनों कंपनियों ने करीब 11440 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली. खबर तो यह भी आ रही है कि ट्रम्प के गोल्फ रिसॉर्ट भी क्रिप्टो करेंसी से कमाई के मामले में पीछे रह गए हैं.

ट्रम्प के विरोधियों का मानना है कि ट्रम्प सीधे तौर पर भले ही इन कंपनियों को फायदा न पहुंचा रहे हों लेकिन वे राष्ट्रपति हैं तो सरकारी नीतियां तो फायदेमंद हो ही सकती हैं. यदि सही तरीके से जांच पड़ताल हो तो अप्रत्याशित मुनाफे का कारण लोगों के सामने आ सकता है. ट्रम्प का इतिहास वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से घिरा रहा है.

यहां तक कि उन पर ये आरोप भी लगे थे कि उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की थी और कुछ पुराने पाप छुपाने के लिए वित्तीय हथियार का उपयोग भी किया. 2016 में जब वे चुनाव लड़ने की तैयार कर रहे थे तो उन्हें इस बात की आशंका थी कि पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स यह खुलासा कर सकती है कि ट्रम्प ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे.

स्टॉर्मी को चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया गया था. ट्रम्प पर कई और भी आरोप लगे और एक समय ऐसी नौबत आ गई थी कि लोग पूछने लगे थे कि क्या ट्रम्प जेल जाएंगे? किस्मत ने उनका साथ दिया और वे जेल जाने से बच गए. बहरहाल, जब से वे दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं तब से एक ही रट लगा रखी है- ‘अमेरिका फर्स्ट!’

इसमें कुछ बुरा भी नहीं है लेकिन राजनीति कोई व्यापार नहीं है कि उसे मुनाफे की दृष्टि से देखा जाए. मगर  ट्रम्प का नजरिया तो यही है. ऐसे नजरिये वाले  व्यक्ति के राष्ट्रपति रहते हुए यदि उनके परिवार पर धन की बरसात हो रही है तो किसी को आश्चर्य क्यों होना चाहिए? मगर सवाल तो सवाल है.

आप बड़ी कुर्सी पर बैठे हैं तो आपको हर आरोप से बचे रहना चाहिए. क्या ट्रम्प खुद को बेदाग दिखाने के लिए कुछ कदम उठाएंगे? फिलहाल तो यह सवाल ही बेमानी है क्योंकि जो शख्स दुनिया में खुद को सबसे शक्तिशाली मान कर आचरण कर रहा हो, वह ऐसे सवालों के जवाब देने के बारे में क्यों सोचेगा?

टॅग्स :अमेरिकाक्रिप्टो करंसीडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स