लाइव न्यूज़ :

ZERO: तो इसलिए 'बादशाह' को बनना पड़ा 'भाई' के सामने 'बौना'

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 14, 2018 16:59 IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को यह आभास हो गया है कि वो अब बॉक्स ऑफिस पर और ज्यादा धमाल नहीं मचा सकते हैं, शायद यही कारण है कि उनकी अपकमिंग फिल्म जीरो में उनके साथ सलमान खान भी नजर आएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 14, जून। लगता है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को यह आभास हो गया है कि वो अब बॉक्स ऑफिस पर और ज्यादा धमाल नहीं मचा सकते हैं, शायद यही कारण है कि उनकी अपकमिंग फिल्म जीरो में उनके साथ सलमान खान भी नजर आएंगे। रेड चिल्ली एंटरटेनमेंट के बैनर तले 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड के दबंग भाई जान सलमान खान भी नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'जीरो' का टीज़र हुआ रिलीज, देखिए कैसा रहा लोगों का रिएक्शन...

हाल ही में ईद के मौके पर इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। इस टीजर को देखकर लगता है कि शाहरुख ने अपनी फ्लॉप फिल्म 'फैन' की तरह इस फिल्म में कुछ नया एक्सपेरिमेंट किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने यानी एक छोटे कद काठी वाले व्यक्ति के रूप में दिखाई दे रहे हैं। हांलाकि फिल्म की कहानी डिस्क्लोस तो नहीं हुई है इसलिए यह कह पाना मुश्किल होगा कि इस फिल्म में शाहरुख बौने के रूप में क्या किरदार निभा रहे हैं।

आज ही मैंने इस फिल्म के टीजर को देखा। इस दौरान अचानक सलमान की एंट्री वाकई में चौकानें वाली नजर आईं। ऐसा नहीं है कि किसी फिल्म में किसी स्टार या एक्टर का कैमियों होना नई बात है। इससे पहले कई फिल्मों कई एक्टर कैमियों रोल निभा चुके हैं, लेकिन बॉलीवुड के बादशहा की फिल्म में अचानक सुल्तान की एंट्री वाकई में चौंका देने वाली बात है। 

यह भी पढ़ें: Pics: शाहरुख की Zero में सलमान खान का हुआ दीदार, फैंस को दी ईद की बधाई

एक क्रिटिक्स के तौर पर देखें तो शाहरुख की फैन, जब हैरी मेट सेजल और रईस ऐसी फिल्में हैं जो इस बात की दस्दीक करती है कि लोगों में शाहरुख के प्रति दिवानगी तेजी से कम हुई है। हाल ही में रिलीज हुई अपनी  फ्लॉप फिल्मों पर गौर करने के बाद शाहरुख खान को यह आभास हो गया हो गया होगा कि वो अब और ज्यादा अकेले अपनी फिल्म का बिजनेस नहीं कर सकते। 

या दूसरे शब्दों में कहें तो लोगों में सलमान खान का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि हर कोई उन्हें ही फिल्मों में देखना चाहता है शायद यह भी एक कारण है जो 'जिरो' के अलावा 'यमला, पगला, दिवाना-3' में सलमान नजर आ रहे हैं। इसके अलावा प्रॉड्यूसर्स का भी मानना है कि कमाई के मामले में पूरे बॉलीवुड में 'सुल्तान' जैसा कोई नहीं है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :ज़ीरो (फिल्म)सलमान खानशाहरुख खानशाहरुख़ खानफिल्म जीरोबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल