लाइव न्यूज़ :

डियर करणी सेना, मुझे 'खिलजी' से मोहब्बत है !

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 25, 2018 17:38 IST

संजय लीला भंसाली की पद्मावती से ज़्यादा मुझे खिलजी में दिलचस्पी है और अगर इससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो माफ़ी।

Open in App

लेखक: प्रतीक्षा कुकरेती

देशभर में 'पद्मावत' का पुरज़ोर विरोध हो रहा है और शायद बेबुनियादी बातों पर। लेकिन संजय लीला भंसाली की पद्मावती से ज़्यादा मुझे खिलजी में दिलचस्पी है और अगर इससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो माफ़ी। 

रणवीर सिंह ने अपनी दो चोटियों पर फ़िल्म की कहानी को गूंथ दिया है। क्या अभिनय, क्या अंदाज़ , क्या अकड़, क्या वहशीपन, क्या सनकीपन और ना जाने कितनी बुराइयों से भरा हुआ है खिलजी का किरदार। पद्मावत देखने से पहले मेरी एक बात गांठ बांध लीजिये जितनी नफ़रत आपको खिलजी से होती जाएगी उतनी रणवीर सिंह से मोहब्बत। 

फिल्म 'पद्मावत' सिर्फ और सिर्फ रणवीर सिंह के लिए बनाई गई है। एक अलग सी क्रूरता, एक अलग सा पागलपन ऐसा लगता है कि खिलजी के किरदार में खो गए हैं रणवीर सिंह। शायद इससे बेहतर खिलजी का किरदार बॉलीवुड में कोई निभा ही नहीं सकता।

एक बेहद क्रूर किरदार निभाने के बावजूद रणवीर आपको पूरी फिल्म में अपनी तरफ खींचते है। जब रणवीर पर्दें पर पहली एंट्री लेते हैं तो दिल से बस एक आवाज़ आती - OMG। उस वक़्त रौंगटे खड़े हो जाते हैं। बैंड बाजा बारात, गुंडे और दिल धड़कने दो में चुलबुला किरदार निभाने वाले रणवीर ने खिलजी के किरदार के साथ पूरी इंसाफी की है। 

जब घोड़े पर बैठकर रणवीर रण भूमि में दौड़ते हैं तो उस खूंखार किरदार की नफरत में भी आपको एक खींचाव सा महसूस होगा। हर नायाब चीज़ पर बस खिलजी का हक़ है और शायद इस डायलॉग को वो पूरी तरह से जस्टिफाई भी करते हैं। पद्मवती के लिए उनका दीवानापन पूरी तरह से उनकी आंखों में टपकता है और उनको ना पाने की बौखलाहट भी। फिल्म देखने ज़रूर जाएं। अगर मन में कोई शंका या सवाल हो तो यकीन मानिए आपके सब सवालों का जवाब आपको बड़ी खूबसूरती से मिलेगा। रणवीर सिंह के फैंस  ने अपने इस स्टार को इससे बेहतर किरदार में पहले कभी न देखा हो। ये फिल्म सिर्फ और सिर्फ रणवीर के लिए ज़रूर देखी जानी चाहिए।  जिस राजपूताना आन बान शान की बातें हमें इतिहास में पढ़ाई गईं वो सब आपको फिल्म में देखने को मिलेगा। फिल्म का एक एक दृश्य आपको राजपूताना शान की कहनी कहता सुनाई देगा। एक शब्द में कहूं तो राजपूतों की आन-बान-शान की गाथा है पद्मावत। करणी सेना वालों के लिए मेरा यही संदेश है कि मत भूलो कि महारावल रतन सिंह पद्मावती के सम्मान के लिए खिलजी से भिड़ गए थे। गुंडई की उस सीमा को भी मत लांघों जिसे देखकर पद्मावती को भी शर्म आ जाए। करणी सेना तक को ठीक है लेकिन कायर सेना मत बनो।

टॅग्स :पद्मावतरणवीर सिंहदीपिका पादुकोणसंजय लीला भंसालीपद्मावती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार