लाइव न्यूज़ :

बिहार में भाजपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले पर राजद भी आई सामने, बीजेपी नेताओं पर लगाए आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2023 18:10 IST

राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में मिर्च को बोरियां नहीं जाती है। मौत किसी की हो दुखद होती है, लेकिन उस मौत को भाजपा वालों ने पीपली लाइव बनाकर रख दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशांतिपूर्ण प्रदर्शन में मिर्च को बोरियां नहीं जाती हैं- मनोज झाराजद ने भी कई बार प्रदर्शन किया लेकिन मिर्ची पाउडर लेकर नहीं गए - मनोज झाजो विधान सभा मार्च के न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं उन्हें मणिपुर जाना चाहिए - मनोज झा

पटना: बिहार में विधानसभा मार्च में घायल भाजपा के नेताओं पर राजद ने सवाल उठाया है। राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में मिर्च को बोरियां नहीं जाती है। मौत किसी की हो दुखद होती है, लेकिन उस मौत को भाजपा वालों ने पीपली लाइव बनाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्या का समाधान भी महागठबंधन सरकार ही करेगी। झा ने कहा कि कई नेताओं ने चुनाव में टिकट हासिल करने के लिए पिटाने का नाटक किया। झूठ में पट्टियां बंधवा लीं। जल्द ही ऐसे लोगों का नाम सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा मीडिया के सवालों का जितना जवाब हमलोग देते हैं, इतने सवाल का जवाब यदि मोदी जी देते तो उनकी तस्वीर लगा कर पूजा करते।

पटना स्थिति राजद कार्यालय में शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मनोज झा ने कहा कि राजद ने भी कई बार प्रदर्शन किया लेकिन मिर्ची पाउडर लेकर नहीं गए। शांतिपूर्ण प्रदर्शन में मिर्ची पाउडर नहीं होता। भाजपा के कार्यालय बड़ी संख्या में बन रहे हैं। ये पैसा कहां से आ रहा है? सीबीआई के लोग तैयार नहीं थे लेकिन तेजस्वी यादव पर चार्जशीट किया गया। उन्होंने भाजपा नेताओं को सलाह दी कि पॉकेट में आईना रखें और हमेशा उसमें अपना चेहरा देखते रहें।

मनोज झा ने कहा कि जो विधान सभा मार्च के न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं उन्हें मणिपुर जाना चाहिए, जहां हजारों घर जल गए और कई लोगों की मौत हुई। इस पर भी पीएम नरेन्द्र मोदी ने कुछ नहीं कहा। मनोज तिवारी के बयान पर कहा कि मैं उन्हें गंभीर नेता नहीं मानता। इसलिए उनके बयान पर कुछ नहीं कहना चाहता। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार और बिहार के सरोकार के लिए हमलोगों ने सदन के बाहर और अंदर लड़ाई लड़ी है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग हम करते रहे हैं। बिहार को अपना हक मिलना चाहिए उसे विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए। लेकिन आज तक इस प्रदेश को उसका वाजिब हक नहीं मिला। जबकि यह मांग बहुत पहले ही पूरी हो जानी चाहिए थी।

रोजगार के मुद्दे पर केंद्र को घेरते हुए कहा कि दो करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा किया था। उन वादों का क्या हुआ? अभी तक 2 लाख लोगों को भी रोजगार नही मिला है। उन्होंने कहा कि केन्द्र बिहार को सहानुभूति के भाव से देखे, घृणा के भाव से नहीं। बिहार को उसका हक मिलना चाहिए। पैकेज मिलना चाहिए। पॉलिटिक्स से परे जाकर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए। भाजपा का सहकारी सरोकार को जगह अहंकारी सरोकार है।

टॅग्स :BJPआरजेडीमनोज झामनोज तिवारीसीबीआईबिहारBiharBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'