ललन सिंह ने नीतीश कुमार के बयान को गलत तरीके से दिखाने पर मीडिया को घेरा, कहा- एजेंडे के हिसाब से किया पेश

By एस पी सिन्हा | Published: October 20, 2023 04:08 PM2023-10-20T16:08:51+5:302023-10-20T16:20:28+5:30

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसके लिए मीडिया को दोषी बताते हुए कहा कि जिस पार्टी ने नीतीश कुमार की पीठ में छुरा भोंका उसमें जाना तो दूर वे देखेंगे भी नहीं।

Lalan Singh cornered the media for misrepresenting Nitish Kumar statement said presented as per the agenda | ललन सिंह ने नीतीश कुमार के बयान को गलत तरीके से दिखाने पर मीडिया को घेरा, कहा- एजेंडे के हिसाब से किया पेश

फाइल फोटो

Highlightsमीडिया ने गलत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान तोड़ मरोड़कर किया पेश- ललन सिंहजेडीयू अध्यक्ष ने कहा, जिन्होंने पीछे से छुरा भोंका उनसे दोस्ती संभव नहींउन्होंने कहा कि मीडिया का एजेंडा होता है, उसी हिसाब से उन्होंने काम किया

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले मंच से भाजपा के प्रति प्रेम छलकाए जाने के साथ ही सियासत तेज हो गई है। जेडीयू की तरफ से लगातार यह सफाई दी जा रही है कि नीतीश कुमार के बयानों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने व्यक्तिगत दोस्ती की बात की थी। 

इसी कड़ी में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसके लिए मीडिया को दोषी बताते हुए कहा कि जिस पार्टी ने नीतीश कुमार की पीठ में छुरा भोंका उसमें जाना तो दूर वे देखेंगे भी नहीं।

ललन सिंह ने कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री के बयानों का गलत मायने निकाल रहे हैं, उनकी नियत खराब है। उनका देखने का नजरिया गलत है और जो उनका एजेंडा है, उसी नजरिया से वे मुख्यमंत्री के बयान को देख रहे हैं। राजनीति करने का ये मतलब नहीं होता है कि हम अलग पार्टी में हैं तो हमारी किसी दूसरी पार्टी के लोगों से दोस्ती नहीं है। 

जेडीयू अध्यक्ष ने कहा, "हम लोग तो रोज इस बात को कहते हैं कि सुशील मोदी हमारे मित्र हैं और उन्हें भाजपा फिर से राज्यसभा का सदस्य बना दें, तो हम उन्हें शुभकामना देते हैं। इसका ये मतलब थोड़े ही है कि हम लोग सुशील मोदी की पार्टी में जा रहे हैं।"

मीडिया वाले कभी कुछ चलाते हैं और कभी कुछ बोलते हैं- जेडीयू अध्यक्ष                                                                                                              उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा की कोई चर्चा नहीं की बल्कि व्यक्तिगत संबंधों की बात की थी और व्यक्तिगत संबंध को राजनीति से जोड़ने का काम मीडिया का काम है। मीडिया वालों को हर दिन कोई न कोई एजेंडा चाहिए होता है और वे लोग उस एजेंडे के मुताबिक काम करते हैं। 

मीडिया वाले कभी कुछ चलाते हैं और कभी कुछ बोलते हैं। नीतीश कुमार भाजपा की तरफ देखने भी नहीं जाएंगे। मीडिया के लोगों ने अगर इस तरह की खबरें चलाई हैं तो वह नीतीश कुमार के साथ बेईमानी की है। नीतीश कुमार का भाजपा के साथ व्यक्तिगत रिश्ता अलग है और राजनीति अलग है। नीतीश कुमार को क्या जरुरत है कि वे भाजपा की तरफ देखेंगे? 

ललन सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गठबंधन में शामिल हुए, तब से उन लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

रैपिड रेल उद्घाटन पर जेडीयू प्रमुख ने चुटकी ली, कहा- 'नमो ट्रेन' के बाद 'नमो संविधान' भी मुमकिन                                                  इसके साथ ही ललन सिंह ने नमो ट्रेन के चलाने पर टिप्पणी की। उन्होंने दिल्ली और मेरठ के बीच शुरू हुई क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का नामकरण 'नमो भारत' करने पर हैरानी जताई। ललन सिंह ने कटाक्ष कर कहा, पूरा देश और इतिहास नमो के नाम से लिखा जा रहा है। ये संविधान में संशोधन कर देंगे और फिर वो भी नमो संविधान के नाम से जाना जाएगा। 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पहले क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का उद्घाटन किया। आरआरटीएस का नामकरण नमो भारत ट्रेन के रूप में किया गया है। 

भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि आरआरटीएस ट्रेनें अब नमो भारत ट्रेन के रूप में जानी जाएंगी। आरआरटीएस ट्रेन, दिल्ली-मेरठ के बीच देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम है, जो पूरे एनसीआर को जोड़ेगी। इसके नाम को नमो भारत करने के पीछे नमो का मतलब (नरेंद्र मोदी) माना जा रहा है।

Web Title: Lalan Singh cornered the media for misrepresenting Nitish Kumar statement said presented as per the agenda

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे