लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव के मंदिर जाने पर भाजपा ने कसा तंज, कहा-सावन में मांस खाकर बने हैं चुनावी पुजारी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2023 15:48 IST

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि चुनाव जीतने के लिए तो लालू यादव जातीय और धार्मिक उन्माद फैलाते थे, अब मंदिर-मंदिर जा रहे हैं। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने किया पलटवार करते हुए कहा कि लालू सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भाजपा का तंजलालू यादव के मंदिर जाने पर चुनावी हिंदू बतायाराजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने किया पलटवार

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा इन दिनों लगातार मंदिरों में जाने पर भाजपा ने निशाना साधते हुए उन्हें चुनावी हिंदू बताया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि चुनाव जीतने के लिए तो लालू यादव जातीय और धार्मिक उन्माद फैलाते थे। माफियाओं को संरक्षण देते थे, लेकिन राहुल गांधी के साथ सावन में मिलकर जानवर का मांस पकाने और खाने के बाद ताजिया पूजकर मंदिर-मंदिर जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लालू चुनावी हिंदू बन कर घूम रहे हैं। कभी थावे तो कभी हरिहरनाथ मंदिर जा रहे हैं, देवघर जाने का भी प्लान बना रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मंदिर- मस्जिद में जाकर लोगों को ठग नहीं सकते। जनता समझदार हो चुकी है, जनता को विकास चाहिए, चुनावी हिंदू बनने से काम नहीं चलने वाला।

उधर, भाजपा प्रवक्ता के बयान पर जवाब देते हुए राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि लालू सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। भारतीय संविधान भी यही कहता है। पूजा-पाठ आस्था का विषय है। यह राजनीति का विषय नहीं है। हमलोग ईश्वर, अल्लाह, तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान को मानने वाले लोग हैं। सभी लोग अपने-अपने धर्म अनुसार पूजा-पाठ करते हैं। सियासत का विषय सनातन नहीं है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि 2024 में धर्म के नाम पर सियासत करने वालों का खात्मा तय है। उल्लेखनीय है कि लालू यादव बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं। फिलहाल जमानत पर हैं। हाल के दिनों में गोपालगंज जिले के कई मंदिरों में गए। थावे मंदिर और सोनपुर के प्रसिद्ध हरिहर मंदिर भी गए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भी पटना के कई मंदिरों में गए। तेजप्रताप यादव द्वारा स्थापित मंदिर राधा कृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी के अवसर पर भी लालू गए। लालू को नंदी के कान में मनोकामना के शब्द कहते हुए भी देखा गया। वह मुंबई गए थे तो वहां सिद्दिविनायक मंदिर गए थे। लालू शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ देवघर मंदिर भी शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए जाने वाले हैं। अभी कुछ ही दिनों पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में किया गया। बेटी रोहिणी आचार्या ने किडनी डोनेट किया था।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'