लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: सनातन धर्म पर मंत्री उदयनिधि बयान पर बवाल जारी, सम्राट चौधरी ने कहा- राहुल गांधी, लालू यादव और घमंडिया गठबंधन बताए सहमत हैं कि नहीं?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 4, 2023 16:06 IST

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में 33 वर्षों तक लालू यादव और नीतीश कुमार ने राज किया। 15 वर्षों तक लालू प्रसाद 18 वर्षों से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद को नीतीश कुमार ने फंसाकर जेल भेजवा दिया और सजा करा दिया।रेलवे का केस खत्म कराने का झांसा दे रहे हैं। नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद को ब्लैकमेल किया कि रेलवे वाला केस वापस ले लेंगे।

पटनाः द्रमुक नेता उदय निधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासत गर्मायी हुई है। इस मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू, राजद और कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि देश से सनातन धर्म को खत्म करने की साजिश है।

इस मामले में जदयू, राजद और कांग्रेस क्यों नहीं बोलती है? सनातन धर्म को खत्म करने वाला उदयनिधि का बयान आया है। इस पर राहुल गांधी, लालू यादव और घमंडिया गठबंधन को बताना चाहिए कि उनसे सहमत हैं कि नहीं? सम्राट ने कहा कि बिहार में 33 वर्षों तक लालू और नीतीश ने राज किया। 15 वर्षों तक लालू प्रसाद 18 वर्षों से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं।

लालू प्रसाद को नीतीश कुमार ने फंसाकर जेल भेजवा दिया और सजा करा दिया और अब उन्हें रेलवे का केस खत्म कराने का झांसा दे रहे हैं। नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद को ब्लैकमेल किया कि रेलवे वाला केस वापस ले लेंगे। नीतीश ने लालू को ब्लैकमेल कर अपने साथ मिलाया और राजद के साथ गठबंधन किया।

वहीं, जदयू को निशाने पर लेते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जदयू के द्वारा प्रोपगेंडा फैलाया जा रहा है। नीतीश कुमार बताएं कि कब जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होगी? सवर्ण आयोग, अतिपिछड़ा आयोग की रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं हुई। बिहार में इन लोगों की तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलने वाली है।

उन्होंने कहा कि जातीय गणना की रिपोर्ट नीतीश कुमार दबा कर बैठे हैं। उन्होंने मांग की कि वे इसे जल्द जारी करें। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की राजनीति हैसियत 43 सीटों की हो वह चीन की बात कर रहे हैं। चीन आपका सब्जेक्ट नहीं है, इसलिए ये लोग बिहार की बात करें।

सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार और जदयू को चाहिए कि वह बिहार में बालू माफिया और शराब माफिया को देखे। उन्होंने वामदलों का नाम लिए बिना कटाक्ष किया कि चाइना वाली पार्टी और मुड़कटवा पार्टी से उनका समझौता है।

लालू यादव और राहुल गांधी की मटन बनाने वाली रेसिपी और मुलाकात पर तंज कसते हुए सम्राट ने कहा कि लालू यादव का पॉलिटिकल काम खाना बनाना और नाच देखना ही है। लालू यादव ने पिछड़े और दलित को लूटा है। उन्होंने कहा कि यह हर कोई जानता है कि लालू यादव को जदयू के नेता ही फंसाते रहे हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."