Bihar Politics: लालू यादव खुद तो मुखिया का चुनाव नहीं लड़ सकते और दूसरों को प्रमाण पत्र बांट रहे हैं, रालोजद अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राजद प्रमुख पर कसा तंज, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Published: August 12, 2023 03:15 PM2023-08-12T15:15:15+5:302023-08-12T15:16:57+5:30

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा लगातार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार पर सवाल उठा रहे हैं तो लालू यादव ने कहा था कि उपेंद्र कुशवाहा कोई नेता है क्या?

Bihar Politics Lalu Yadav himself cannot contest election mhukhiya distributing certificates others RLJD president Upendra Kushwaha taunted RJD chief, watch video | Bihar Politics: लालू यादव खुद तो मुखिया का चुनाव नहीं लड़ सकते और दूसरों को प्रमाण पत्र बांट रहे हैं, रालोजद अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राजद प्रमुख पर कसा तंज, देखें वीडियो

file photo

Highlightsउपेंद्र कुशवाहा ने जोरदार हमला किया है।राजधानी दिल्ली में एनडीए समर्थक दलों की बैठक हुई थी।भाजपा के सहयोगी के रुप में अपनी भूमिका बनाने में जुटे हुए हैं।

पटनाः राष्ट्रीय लोक जनता दल(रालोजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लालू यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि लालू यादव खुद तो मुखिया का चुनाव तक नहीं लड़ सकते और वो दूसरों को प्रमाण पत्र बांटते हुए फिर रहे हैं। उनको यह समझना चाहिए कि जिनका खुद चुनाव लड़ने का लाइसेंस छीन लिया गया हो, वह दूसरे को प्रमाण पत्र नहीं बंटा करते है।

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि लालू जी यह बात शायद भूल गए हैं कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था ने उन्हें राजनीतिक रूप से अयोग्य घोषित किया है। लोकतंत्र की प्रकिया में अब वो मुखिया का चुनाव भी नहीं लड़ सकते हैं। जिनका खुद का नेता होने का लाइसेंस छीन लिया गया है, वो क्या दूसरे को नेता होने का प्रमाणपत्र बांटेंगे!

बता दें कि इससे पहले कल जब पटना में लालू यादव से पत्रकारों ने यह सवाल किया था कि उपेंद्र कुशवाहा लगातार नीतीश और तेजस्वी की सरकार पर सवाल उठा रहे हैं तो लालू ने कहा था कि उपेंद्र कुशवाहा कोई नेता है क्या? वह खुद नेता है क्या जो दूसरे पर कमेंट कर रहा है। आज तक नेता बने ही नहीं। वह किसी लायक है ही नहीं तो फिर क्या कमेंट करना?

अब लालू के इसी बयान को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने उन पर भी जोरदार हमला किया है। उल्लेखनीय है कि उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों भाजपा के सहयोगी के रुप में अपनी भूमिका बनाने में जुटे हुए हैं। राजधानी दिल्ली में एनडीए समर्थक दलों की बैठक हुई थी तो कुशवाहा उसे बैठक में शामिल हुए थे।

Web Title: Bihar Politics Lalu Yadav himself cannot contest election mhukhiya distributing certificates others RLJD president Upendra Kushwaha taunted RJD chief, watch video

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे