लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार अचानक पहुंचे अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी विजय चौधरी के घर, सियासी अटकलों का दौर शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: July 23, 2023 15:13 IST

मीडिया से बातचीत करते हुए विजय चौधरी ने मुलाकात के कारणों पर कुछ भी साफ- साफ नहीं कहा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश के विरोध में बिहार को भाजपा द्वारा नीचा दिखाया जा रहा है।

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार सुबह अचानक से अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी वित्त मंत्री विजय चौधरी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंच गए। नीतीश कुमार को सुबह-सुबह अपने घर पर देखकर विजय चौधरी भी हैरान रह गए। कहा जा रहा है कि विजय चौधरी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि नीतीश उनके घर पर आएंगे। लेकिन अचानक से रविवार सुबह नीतीश उनके घर पर पहुंच गए। 

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में घंटों बातचीत हुई। कहा जा रहा है कि इसमें राज्य के राजनीतिक हालत और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दोनों के बीच गुफ्तगू हुई।

हालांकि, मीडिया से बातचीत करते हुए विजय चौधरी ने मुलाकात के कारणों पर कुछ भी साफ- साफ नहीं कहा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश के विरोध में बिहार को भाजपा द्वारा नीचा दिखाया जा रहा है। भाजपा के द्वारा अनर्गल प्रलाप किया जा रहा है। गरीबी को दूर करने की दिशा में बिहार में शानदार पहल हुई है। लेकिन भाजपा के सिर्फ नीतीश से इर्ष्या के कारण बिहार का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार पर फिलहाल कोई निर्णय हुआ है। जब इस पर अंतिम फैसला हो जाएगा तो सबको पता लगेगा। मंत्रिमंडल विस्तार की बातें सिर्फ मीडिया में हो रही हैं। बता दें कि एक दिन पहले भी नीतीश कुमार अपने एक अन्य मंत्रिमंडल सहयोगी अशोक चौधरी के घर गए थे। उन्होंने अशोक चौधरी के घर दोपहर का खाना भी खाया था। उस दौरान नीतीश के साथ विजय चौधरी और जदयू अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता शकील अहमद पहुंचे थे। इन नेताओं के बीच काफी लंबी बातचीत हुई और वर्तमान की राजनीतिक परिस्थितियों पर भी वार्तालाप हुई। ये दोनों नेता कल शाम तेजस्वी यादव से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे थे। 

ऐसे में जारी सियासी गहमाहमी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजय चौधरी के घर जाना चर्चा का विषय बन गया है। सियासी अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है। कारण कि नीतीश कुमार लालू यादव के दबाव से थोड़े विचलीत बताए जा रहे हैं।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."