लाइव न्यूज़ :

बिहारः निकम्मे अधिकारी को बर्खास्त करो, परफॉर्मेंस कहीं भी ठीक नहीं रहा, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और अपर मुख्य सचिव पाठक विवाद में कूदे राजद विधायक सुधाकर!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2023 17:48 IST

बिहारः जदयू के मंत्रियों और विधायकों के तरफ से केके पाठक की तारीफ किए जाने पर सुधाकर सिंह ने कहा कि वैसे मंत्रियों से मेरी अपील है कि उनको अपने विभाग में अटैच कर लें।

Open in App
ठळक मुद्देकाबिल है तो सब मंत्री मिलकर अकेले इनको प्रधान सचिव बना लें।शिक्षा मंत्री हमारे उत्कृष्ट विद्वान आदमी हैं। आप लोग जितना सोच रहे हैं यह उतना बड़ा मुद्दा भी नहीं है।

पटनाः बिहार में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्य सचिव के बीच चल रहे विवाद पर राजद विधायक व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि क्या आपको लगता है कि केके पाठक का कोई परफॉर्मेंस है? उनको जिन जिन कामों पर लगाया गया, उनमें से कौन काम उन्होंने बढ़िया से किया है? इनका परफॉर्मेंस तो है नहीं। निकम्मा अधिकारी है।

इस तरह के निकम्मे अधिकारी को बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केके पाठक का परफॉर्मेंस कहीं भी ठीक नहीं रहा है। इससे पहले शराब वाले विभाग में थे। उस दौरान भी बहुत सारे लोग जहरीली शराब के कारण बेमौत मारे गए। उसके पहले खनन विभाग में थे, वहां भी इनका क्या परफॉर्मेंस ठीक नहीं रहा है।

अब शिक्षा विभाग आए  हैं तो यहां भी ये सब चल रहा है। ऐसे अधिकारी को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। वहीं जदयू के मंत्रियों और विधायकों के तरफ से केके पाठक की तारीफ किए जाने पर सुधाकर सिंह ने कहा कि वैसे मंत्रियों से मेरी अपील है कि उनको अपने विभाग में अटैच कर लें। इतने ही काबिल है तो सब मंत्री मिलकर अकेले इनको प्रधान सचिव बना लें।

फिर चलाएं सरकार वो। शिक्षा मंत्री हमारे उत्कृष्ट विद्वान आदमी हैं। उनको जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उसको बखूबी निभा रहे हैं। राज्य में बदलाव के लिए थोड़ा पीड़ा सबको सहना होगा। मैं यह मानता हूं कि वर्तमान में पीड़ा काल है लेकिन जल्द ही बिहार का सुनहरा भविष्य होगा। उन्होंने कहा कि आप लोग जितना सोच रहे हैं यह उतना बड़ा मुद्दा भी नहीं है।

बिहार में और भी बहुत सारे मुद्दे हैं, जिनको लेकर चर्चा होनी चाहिए। यह कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। अभी चुनावी साल है, इसको लेकर बातचीत होनी चाहिए। यह सब जो चल रहा है यह कोई मुद्दा नहीं है। केके पाठक जैसे छोटे कर्मचारी की बातों पर क्या ही चर्चा करना। ऐसे लोगों को जबरन रिटायर कर देना चाहिए। सरकार को पावर है। ऐसे अधिकारी को जबरन रिटायर करवा देना चाहिए।

टॅग्स :पटनातेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."