लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी गीतकार व बीजेपी विधायक विनय बिहारी के खिलाफ केस दर्ज, 25 वर्षीय छात्रा के अपहरण का आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: February 14, 2022 16:05 IST

पीड़ित छात्रा की मां ने कहा कि विनय बिहारी ने मुझे धमकाया और कहा कि मेरी बेटी उनके भतीजे राजीव सिंह के साथ है। मामला बीते 9 फरवरी का है।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुरी गीतकार विनय बिहारी और उनकी पत्नी पर एक लड़की को अगवा करने का आरोप लगा हैलड़की की मां ने कहा कि उनकी बेटी परीक्षा देने गई थी जिसके बाद वह घर नहीं लौटीलड़की की मां ने कहा कि विनय बिहार ने फोन पर बताया कि उनकी बेटी उनके साले राजीव सिंह के पास है 

पटनाः भोजपुरी के चर्चित गीतकार व भाजपा विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी चंचला बिहारी के खिलाफ 25 वर्षीय छात्रा के अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक लौरिया सीट (पश्चिम चंपारण) से बीजेपी विधायक विनय बिहारी  एक सहयोगी राजीव सिंह को भी अभियुक्त बनाया गया है। तीनों पर पटना के अगमकुआं थाने में केस दर्ज किया गया है। 

पीड़ित छात्रा की मां ने कहा कि विनय बिहारी ने मुझे धमकाया और कहा कि मेरी बेटी उनके भतीजे राजीव सिंह के साथ है। मामला बीते 9 फरवरी का है। एफआईआर के मुताबिक, भूतनाथ रोड स्थित प्रोगेसिव कॉलोनी निवासी ब्रजेश कुमार और रेखा कुमारी की 25 वर्षीय बेटी रीमिशा परीक्षा देने के लिए गई हुई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। मोबाइल भी बंद आ रहा था। इसके बाद पीड़िता की मां थाने में शिकायत करने पहुंची। 

पीड़िता की मां के मुताबिक 9 फरवरी को तीन बजे बेटी के नंबर से उनके नंबर पर मैसेज आया और फोन पर बात करने की बात कही गई। कॉल किया गया तो कॉल विनय बिहारी ने रिसीव किया। लड़की की मां ने कहा कि विनय बिहारी ने बताया कि उनकी बेटी  सही सलामत है। आपको एसपी, डीएसपी जिसके पास जाना है, जाइए। लड़की मेरे साले राजीव सिंह के पास है। 

टॅग्स :Bihar BJPBhojpuri songबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भोजपुरी अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला