लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ में दिखेगा अक्षरा सिंह का अलग अंदाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2023 21:54 IST

बहादुर बेटी और सशक्त महिला की पहचान रखने वाली अक्षरा सिंह नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अतिशीघ्र शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में अक्षरा सिंह एक अलग अंदाज में दिखेंगी।शूटिंग मिर्जापुर और विंध्याचल (उत्तर प्रदेश) के रमणीक और ऐतिहासिक स्थानों में की जाएगी।

नारी सशक्तिकरण और बेटियों की सुरक्षा को लेकर अब तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़ कर एक फिल्मों का निर्माण हो चुका है।

लेकिन निर्माता  अनिल कुमार यादव व मुकुंद तिवारी और निर्देशक रणजीत चंद्रा भारत की एक बेटी की जीवन यात्रा को लेकर एक अनोखी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ का निर्माण करने वाले हैं, जिसमें मुख्य भूमिका में बहादुर बेटी और सशक्त महिला की पहचान रखने वाली अक्षरा सिंह नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अतिशीघ्र शुरू होगी। फिल्म में अक्षरा सिंह एक अलग अंदाज में दिखेंगी।

फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ भारत की एक बेटी की जीवन यात्रा और उसके संघर्ष से सफलता को दर्शाती भोजपुरी फिचर फिल्म है, जिसकी शूटिंग के लिए तैयारी जोर-शोर से  चल रही है। फिल्म की शूटिंग मिर्जापुर और विंध्याचल (उत्तर प्रदेश) के रमणीक और ऐतिहासिक स्थानों में की जाएगी। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर होना है।

इस बारे में फिल्म निर्माता ने दावा किया कि महिलाओं के विषय पर इस तरह की फिल्म आज तक नहीं बनी। यह फिल्म भारत की एक बेटी की कहानी है, जो कहीं न कहीं सभी बेटियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। हम एक सार्थक सिनेमा का निर्माण कर रहे हैं, जो भोजपुरी की ग्राफ को बढ़ाएगा। फिल्म के गीत संगीत भी एक से बढ़कर एक होने वाली है। 

बता दें कि इस फिल्म में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार सदाबहार अभिनेता अवधेश मिश्रा अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतेंगे और प्रतिभाशाली अभिनेता विपिन सिंह के.के गोस्वामी , नंद किशोर मेहता भी होंगे। रंजीत कुमार सिंह , कृष्ण कुमार , सुरेश प्रसाद यादव भी फिल्म में नजर आएंगे।

बाँकी कलाकारों का चयन भी जारी है। फिल्म के  सह निर्माता के.के गौतम और अमित कुमार सहयोगी होंगे। फिल्म की कहानी निर्देशक रणजीत चंद्रा ने खुद लिखी है। इस फिल्म के प्रोडक्शन कंट्रोलर सौरभ तिवारी एवं  पीआरओ "संजय भूषण पटियाला" हैं। कहानी का संवाद डॉ. सुमन सिंह ने उल्लेखित किया है मधुर संगीत से शिशिर पांडे और प्रदीप रंजन ने संवारा है।

टॅग्स :अक्षरा सिंहभोजपुरी गाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?