लाइव न्यूज़ :

अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा की भोजपुरी फिल्म 'डार्लिंग' का रिलीज डेट आउट, जानिए पूरी डिटेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2023 10:03 IST

Open in App

मुंबई: बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर से बनी और रत्नाकर कुमार द्वारा प्रस्तुत फिल्म “डार्लिंग” के रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म इसी महीने के पहले हफ्ते में रिलीज होगी। इसके लिए तैयारियां जोर शोर पर है। 

इस बारे में फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया कि “डार्लिंग” को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है, तो अब उन्हें इंतजार नहीं करवाएंगे। फिल्म बन कर रिलीज को तैयार है और फिल्म का ट्रेलर भी आउट हो चुका है। अब हम फिल्म को इसी महीने यानि 7 जुलाई को रिलीज करेंगे। 

उन्होंने कहा कि फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ हुआ तो रिलीज भी भव्यता के साथ होगा। यह फिल्म भोजपुरी सिने प्रेमियों को मनोरंजन का एक नया नजरिया देगा। फिल्म के कई हाई लाइट हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्टर राहुल शर्मा की भोजपुरी परदे पर एंट्री, अक्षरा सिंह का पहली बार निर्देशक रजनीश मिश्रा की फिल्म में काम करना, मशहूर फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार द्वारा फिल्म की प्रस्तुति, यूथ बेस्ड कथानक व और भी कई चीजें हैं, जो फिल्म को रूटीन फिल्मों से अलग बनाती हैं। एक बार फिर से इस फिल्म के जरिए रजनीश मिश्रा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते नजर आएंगे। 

फिल्म “डार्लिंग” एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो दीवानगी की हदें क्रॉस कर देता है। यह फिल्म सबों खास कर युवाओं को बेहद पसंद आने वाली है, इसलिए इसे जरूर सिनेमाघरों में जाकर देखें। फिल्म बेहद अच्छी है। बता दें कि फिल्म "डार्लिंग" की को प्रोड्यूसर अनीता शर्मा है।  फिल्म "डार्लिंग" में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा के साथ शुरुश्ती पाठक, अमित शुक्ला, संजय महानंद, रोहित सिंह मटरू और सुजान सिंह मुख्य भूमिका में हैं। 

फिल्म का खूबसूरत गीत रजनीश मिश्रा, प्रफुल्ल तिवारी और संतोष उत्पाती का है। म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। पीओपी प्रमोद पांडेय हैं। एडिटर कोमल वर्मा हैं। एक्शन दिलीप यादव का है। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और संजीव शर्मा ने की है। फिल्म का म्यूजिक वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के पास सुरक्षित है।

टॅग्स :भोजपुरीअक्षरा सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?