लाइव न्यूज़ :

बैडमिंटन: चीन के हाथों 5-0 से हार भारत सुदीरमन कप से बाहर

By भाषा | Updated: May 22, 2019 14:33 IST

Sudirman Cup 2019: भारत को चीन के खिलाफ चमत्कारिक प्रदर्शन की जरूरत थी लेकिन भारतीय खिलाड़ी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके।

Open in App

Sudirman Cup 2019: 10 बार की चैम्पियन चीन से दूसरे और आखिरी ग्रुप मैच में 5-0 से हारकर भारत सुदीरमन कप मिश्रित टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप से बाहर हो गया। ग्रुप वनडी के पहले मैच में उसे मलेशिया ने 3-2 से हराया था। भारत को चीन के खिलाफ चमत्कारिक प्रदर्शन की जरूरत थी लेकिन भारतीय खिलाड़ी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके।

मिश्रित युगल में प्रणाव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को चीन के वांग यिल्यु और हुआंग डोंगपिंग ने 21-5, 21-11 से हराया। मलेशिया के ली जि जिया से एकल मुकाबला हारने वाले समीर वर्मा को किदाम्बी श्रीकांत के चोटिल होने के कारण एक बार फिर कोर्ट पर उतरना पड़ा। उन्हें एक घंटा 11 मिनट तक चले मुकाबले में ओलंपिक चैम्पियन चेन लोंग ने 21-17, 22-20 से मात दी। 

सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी हान चेंगकाइ और झोउ हाओडोंग ने 18-21, 21-15, 21-17 से हरा दिया। साइना नेहवाल को आल इंग्लैंड चैम्पियन चेन युफेइ ने 33 मिनट के भीतर 21-12, 21-17 से हरा दिया। वहीं दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी चेन किंगचेन और जिया यिफेन ने अश्विनी पोनप्पा और सिक्की को 21-12, 21-15 से शिकस्त दी। भारत 2011 और 2017 में सुदीरमन कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था।

टॅग्स :इंडियाचीनमलेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला