लाइव न्यूज़ :

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सिक्की रेड्डी और फिजियो किरण सी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव

By भाषा | Updated: August 13, 2020 20:33 IST

Sikki Reddy: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एन सिक्की रेड्डी और फिजियोथेरेपिस्ट किरण सी को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है, गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी को सैनिटाइजेशन के लिए किया गया बंद

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एन सिक्की रेड्डी और फिजियोथेरेपिस्ट किरण सी पाए गए कोरोना पॉजिटिवदोनों को पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलेला गोपीचंद अकादमी को सैनिटाइजेशन के लिए किया गया बंद

नई दिल्ली:  हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में चल रहे राष्ट्रीय बैडमिंटन शिविर में भाग लेने पहुंचे भारतीय खिलाड़ी एन सिक्की रेड्डी और फिजियोथेरेपिस्ट किरण सी को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘सिक्की और किरण दोनों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। दोनों हैदराबाद के ही हैं और अपने घर से ही शिविर में हिस्सा ले रहे थे। दोनों में कोई लक्षण नहीं मिले हैं हालांकि अकादमी को सैनिटाइजेशन के लिये बंद किया गया है। साथ ही सिक्की और किरण दोनों के करीबी संपर्कों का पता कर लिया गया है और उनका दोबारा आरटी पीसीआर परीक्षण किया जा रहा है।’’

पुलेला गोपीचंद अकादमी के सभी एथलीट, कोचों और स्टाफ का हुआ कोरोना टेस्ट 

साइ ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के लिये पहुंचने के बाद कोविड-19 जांच अनिवार्य की हुई है और  इसी दौरान दोनों के पॉजिटिव होने का पता चला।

हैदराबाद से बात करते हुए मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा, ‘‘बैडमिंटन राष्ट्रीय शिविर में सभी एथलीट, कोचों, सहयोगी स्टाफ और प्रशासनिक स्टाफ का साइ द्वारा अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण कराया गया था और इसमें शिविर के दो सदस्यों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया।’’

उन्होने साथ ही कहा, ‘‘प्रोटोकॉल के अनुसार सभी जरूरी एहतियात बरते गये ताकि खिलाड़ी जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से ट्रेनिंग के लिये वापसी कर सकें।’’

टॅग्स :बैडमिंटनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला