लाइव न्यूज़ :

पीवी सिंधू और एचएस प्रणय थाईलैंड ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: July 12, 2018 01:09 IST

ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने बुल्गारिया की लिंडा जेटचिरी को आसानी से 21-8, 21-15 से हराया। उनका अगला मुकाबला हांगकांग की यिप पुई यिन से होगा। 

Open in App

बैंकॉक, 11 जुलाई। चोटी के शटलर पीवी सिंधू और एच एस प्रणय ने सीधे गेम में जीत दर्ज करके 350,000 डॉलर इनामी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमश: महिला और पुरूष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने बुल्गारिया की लिंडा जेटचिरी को आसानी से 21-8, 21-15 से हराया। उनका अगला मुकाबला हांगकांग की यिप पुई यिन से होगा। 

टखने की चोट से उबरने के बाद अपना दूसरा टूर्नामेंट खेल रहे प्रणय ने पुरूष एकल में स्पेन के पाब्लो अबेन को 21-16, 21-19 से पराजित किया। यह चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय कल इंडोनेशिया के अनुभवी सोनी द्वी कुनकोरो से भिड़ेगा। 

पारूपल्ली कश्यप ने भी जीत से शुरुआत की। उन्होंने कनाडा के जेसन एंथनी हो शुइ को 21-15, 21-17 से शिकस्त दी। अब उन्हें जापान के कांता सुनेयामा का सामना करना है। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी ने चीनी ताइपै के चेन हंग लिंग और वांग चि यिन को 21-18, 15-21, 21-17 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

लेकिन समीर वर्मा और वैष्णवी रेड्डी जक्का पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गये। समीर को पुरूष एकल में थाईलैंड के थोंगसाक सीनसोमबूनसुक के हाथों 18-21, 16-21 से, जबकि वैष्णवी को महिला एकल में जापान की सयाका सातो से 13-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

अर्जुन एम आर और रामचंद्र श्लोक , मंदिराजू अनिलकुमार राजू और वेंकट गौरव प्रसाद तथा तरूण कोना और सौरभ शर्मा की जोड़ियों को भी पुरूष युगल में हार झेलनी पड़ी। महिला युगल में मेघना जक्कामपुदी और पूर्विशा एस राम तथा मिश्रित युगल में सौरभ शर्मा और अनुष्का पारिख की जोड़ी आगे बढ़ने में नाकाम रहीं।

टॅग्स :पीवी सिंधु
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलBadminton: बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से हटीं पीवी सिंधू, चोट के कारण लिया फैसला

अन्य खेलकौन हैं वेंकट दत्ता साईं, पीवी सिंधु के होने वाले पति, जिन्होंने IPL टीम का प्रबंधन किया है?

भारतSyed Modi International: 2024 में खिताब का सूखा समाप्त?, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की पहली जोड़ी, जुलाई 2022 के बाद पीवी सिंधु चैंपियन, सेन ने 'लक्ष्य' भेदा

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला