लाइव न्यूज़ :

बैडमिंटन: बी साई प्रणीत न्यूजीलैंड ओपन के सेमीफाइनल में हारे, भारत की चुनौती खत्म

By भाषा | Updated: May 5, 2018 13:16 IST

टूर्नामेंट में तीसरे वरीय प्रणीत ने पहले गेम में आसान जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरे गेम में भी वह बढ़त पर थे लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

Open in App

ऑकलैंड, 5 मई: भारतीय शटलर बी साई प्रणीत शनिवार को न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन के पुरूष एकल सेमीफाइनल में दूसरे वरीय इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से हारकर बाहर हो गये। उनके हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत की चुनौती खत्म हो गई है। करीब एक घंटे तक चले मुकाबले में इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने प्रणीत को 14-21 21-19 21-8 से मात दी।

इस टूर्नामेंट में तीसरे वरीय प्रणीत ने पहले गेम में आसान जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरे गेम में भी वह बढ़त पर थे लेकिन जोनाथन ने वापसी करते हुए इसे 21-19 से जीत लिया। तीसरे गेम में प्रणीत पूरी तरह से मुकाबले से बाहर दिखे और 21-8 से इसे गंवाने के साथ फाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गए।

प्रणीत ने शुक्रवार को क्वॉर्टरफाइनल में श्रीलंका के निलुका करूणारत्ने को महज 28 मिनट में 21-7 21-9 से मात दी थी।  अब खिताबी मुकाबले में क्रिस्टी का सामना अब चीन के दिग्गज खिलाड़ी लिन डैन और दक्षिण कोरिया के हियो क्वांग के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से होगा।

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला