लाइव न्यूज़ :

लक्ष्य सेन ने खत्म किया 7 साल का सूखा, वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

By विनीत कुमार | Updated: November 18, 2018 12:16 IST

वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में 2011 के बाद भारत की झोली में यह पहला मेडल है। इससे पहले समीर वर्मा ने सात साल पहले ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Open in App

नई दिल्ली: भारत के लक्ष्य सेन ने रविवार को बैडमिंटन वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में अपना पहला मेडल जीता। लक्ष्य को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय थाईलैंड के कुंलावुट विटिडसर्न से तीन गेम तक चले मैच में मिली हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

थाई खिलाड़ी ने एक घंटे और 11 मिनट चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 19 साल के लक्ष्य को 20-22, 21-16, 21-13 से हराया। सात साल बाद इस टूर्नामेंट में किसी भारतीय खिलाड़ी ने मेडल जीता है।

इस हार के साथ लक्ष्य और विटिडर्सन के बीच हार-जीत का आंकड़ा भी बराबरी पर आ गया। दरअसल, लक्ष्य ने इससे पहले 17 साल के थाई खिलाड़ी को जुलाई में एशिया जूनियर चैम्पियनशिप के फाइनल में मात दी थी। हालांकि, इस बार वे इस क्रम को जारी नहीं रख सके। 

बहरहाल, लक्ष्य इस पूरी टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आये थे और सेमीफाइनल से पहले तक केवल एक गेम चीनी ताइपे के चेंग चेन के खिलाफ गंवाया था।

वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में 2011 के बाद भारत की झोली में यह पहला मेडल है। इससे पहले समीर वर्मा ने सात साल पहले ब्रॉन्ज मेडल जीता था। बी. साई प्रणीत और एच एस प्रणॉय ने भी 2010 में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था जबकि साइना नेहवाल ने इसी टूर्नामेंट में 2008 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

थाई खिलाड़ी और मौजूदा चैम्पियन विटिडसर्न अब फाइनल में जापान के कोडाइ नाराओका से भिड़ेंगे। जापानी खिलाड़ी ने चीन के ली शीफेंग को 21-11, 19-21, 21-17 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की है।

टॅग्स :लक्ष्य सेनसाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

भारतजापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराकर लक्ष्य सेन चैंपियन, 475,000 डॉलर इनामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन पर किया कब्जा

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतSyed Modi International: 2024 में खिताब का सूखा समाप्त?, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की पहली जोड़ी, जुलाई 2022 के बाद पीवी सिंधु चैंपियन, सेन ने 'लक्ष्य' भेदा

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला