लाइव न्यूज़ :

Korea Open 2019: भारत को लगा बड़ा झटका, सेमीफाइनल में पी कश्यप को सीधे सेटों में मिली हार

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: September 28, 2019 15:53 IST

Parupalli Kashyap: 40 मिनट तक चले खेल में मोमोता पूरी तरह से कश्यप पर हावी रही और उन्हें एक भी मौका नहीं दिया। 

Open in App

भारतीय शटलर पारुपल्ली कश्यप का कोरिया ओपन में अभियान समाप्त हो चुका है। पारुपल्ली कश्यप को सेमीफाइनल में विश्व के नंबर एक जापानी खिलाड़ी केंटो मोमोता ने सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से मात दी। 40 मिनट तक चले खेल में मोमोता पूरी तरह से कश्यप पर हावी रही और उन्हें एक भी मौका नहीं दिया। 

पारुपल्ली कश्यप ने शुक्रवार को डेनमार्क के जेन ओ जोरगेनसेन को सीधे सेटों में हराते हुए कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके साथ ही कश्यप कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले अजय जयराम (2015) और पीवी सिंधु (2017) के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय बन गए थे।

कश्यप की हार से टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। वर्ष 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी कश्यप इस सत्र में दूसरी बार सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाये। वह इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचे थे।

वर्ष 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी कश्यप चार साल पहले इंडोनेशिया ओपन में मोमोटा से खेले थे और शनिवार को हुए इस मैच से पहले उनका जापानी खिलाड़ी के खिलाफ रिकॉर्ड 0-2 का था।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला