लाइव न्यूज़ :

दुबई सुपर सीरीजः फाइनल में पीवी सिंधु की हार, जापानी खिलाड़ी ने दी मात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 17, 2017 18:15 IST

सिंधु अगर इस खिताब को जीतने में कामयाब होतीं, तो इस टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी होने का इतिहास रचतीं। हालांकि, आखिरी गेम में वह केवल दो अंक से पिछड़ गईं और यह खिताब यामागुची के हाथ चला गया।

Open in App

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज के फाइनल में हार के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु को जापान की अकाने यामागुची ने एक घंटे 34 मिनट तक चले बेहद कड़े मुकाबले में 15-21, 21-12, 21-19 से मात दी। सिंधु अगर इस खिताब को जीतने में कामयाब होतीं, तो इस टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी होने का इतिहास रचतीं।

सिंधु और यामागुची के बीच तीसरा गेम सबसे रोमांचक रहा। एक समय पर दोनों खिलाड़ी 19-19 से बराबर थीं, लेकिन यामागुची ने दो अंक लेने के साथ ही खिताबी जीत हासिल की। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी अकाने को पहले गेम में जरूर मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद उन्होंने जबर्दस्त वापसी की और हर मोर्चे पर सिंधु को पीछे छोड़ा।  

पहले गेम में सिंधु की जीत

पहले गेम में जीत का सिलसिला सिंधु ने शुरू किया लेकिन जल्द ही अकाने ने वापसी की और 4-2 की बढ़त बना ली। इसके बाद सिंधु ने भी पूरा जोर लगाया और पहले 5-5 से बराबरी के बाद फिर 8-8 से अकाने की बराबरी करने में कामयाब रहीं। इसके बाद सिंधु ने पहले हाफ तक 11-8 की बढ़त हासिल कर ली। पहले गेम के पहले हाफ के बाद भी सिंधु का शानदार खेल जारी रहा और उन्होंने 13-9 की बढ़त बना ली।

अकाने ने वापसी की फिर कोशिश की और एक समय स्कोर 15-13 तक पहुंचाने में भी कामयाब रही लेकिन सिंधु ने कोई मौका नहीं देते हुए 21-15 से गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में पटरी से उतरा सिंधु का खेल

दूसरे गेम में सिंधु ने अच्छी शुरुआत की और 5-0 की बढ़त बनाई। हालांकि, यहां यामागुची ने वापसी करते हुए दूसरे गेम में ब्रेक तक 11-9 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में सिंधु का खेल पूरी तरह से पटरी से उतरा नजर आया और इस गेम में उन्हें 12-21 से हार मिली।

तीसरे गेम में कांटे का मुकाबला

सिंधु की शुरुआत तीसरे गेम में भी अच्छी रही और वह 4-0 की बढ़त बनाने में कामयाब रहीं और ब्रेक तक 11-8 की बढ़त भी बरकरार रखने में कामयाब रहीं। हालांकि, दूसरे हाफ में अकाने ने वापसी की। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिली और आखिरकार बेहद दबाव वाले इस गेम में 21-19 से जीत हासिल कर टूर्नामेंट भी अपने नाम कर लिया। 

टॅग्स :पीवी सिंधुदुबई सुपर सीरीजबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

क्रिकेटInternational League T20: डेजर्ट वाइपर्स 179 और गल्फ जायंट्स 179 रन?, सुपर ओवर में इस टीम ने मारी बाजी

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला