लाइव न्यूज़ :

BWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 05, 2021 1:51 PM

BWF World Tour Finals:  भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु को खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की आन सियोंग से सीधे गेम में हारने के कारण बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय खिलाड़ी को किसी भी समय वापसी का मौका नहीं दिया। इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन के खिताब जीते थे। 2018 में खिताब जीतकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी थी।

BWF World Tour Finals: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के फाइनल में दक्षिण कोरिया की आन सियोंग से सीधे गेमों में 21-16, 21-12 से हार गईं। सिंधु ने रक्षात्मक रूप से शुरुआत की और दक्षिण कोरियाई को शुरुआती फायदा दिया।

मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधू के पास विश्व में छठे नंबर की कोरियाई खिलाड़ी के खेल का कोई जवाब नहीं था और वह आसानी से 16-21, 12-21 से हार गयी। सियोंग ने नेट पर बेहतरीन खेल दिखाया और बेसलाइन पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 39 मिनट तक चले मैच में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी को किसी भी समय वापसी का मौका नहीं दिया।

सियोंग ने इससे पहले इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन के खिताब जीते थे। उन्होंने अक्टूबर में डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी सिंधू को हराया था। यह तीसरा अवसर था जबकि सिंधू टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। वह 2018 में खिताब जीतकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी थी।

सिंधु ने सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर दी थी, जहां उन्होंने जापान की अकाने यामागुची को 21-15, 15-21, 21-19 से हराया था। सिंधु ने तीन साल पहले 2018 में खिताब जीता था। सिंधु मौजूदा विश्व चैंपियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता हैं और खिताब जीतने के लिए पसंदीदा के रूप में प्रवेश करेंगी।

टॅग्स :पी वी सिंधुBadminton Association of India
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलBadminton Asia Championships: पीवी सिंधू को मिली जीत, लक्ष्य सेन और श्रीकांत पहले दौर में हारे

अन्य खेलBadminton Asia Team Championships title 2024: भारतीय महिलाओं ने एशिया में तिरंगा लहराया, स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा, थाईलैंड को 3-2 से पराजित किया

अन्य खेलBadminton Asia Team Championships 2024: हमारी बेटी किसी से कम नहीं!, महिला टीम ने बैडमिंटन में रचा इतिहास, जापान को 3-2 से हराकर फाइनल में, थाइलैंड से टक्कर

अन्य खेलSatwiksairaj Rankireddy: 565 किमी प्रति घंटा की रफ्तार, दुनिया के पहले खिलाड़ी, मलेशियाई खिलाड़ी का रिकॉर्ड टूटा

अन्य खेलIndonesia Open 2023: सात्विक और चिराग की जोड़ी इंडोनेशिया ओपन चैम्पियन बन इतिहास रचा

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनIAS Suhas LY को Tokyo Paralympic में Silver,Badminton में भारत को 2Gold।Krishna Nagar।Suhas Yathiraj