लाइव न्यूज़ :

BWF ने किया 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप के कार्यक्रम में बदलाव, ओलंपिक की तारीखों से टकराव के चलते उठाया कदम

By भाषा | Updated: May 2, 2020 08:51 IST

BWF 2021 World Championships: ओलंपिक की तारीखों से टकराव से बचने के लिए विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) ने अगस्त 2021 में प्रस्तावित विश्व चैम्पियनशिप को टाल दिया है

Open in App
ठळक मुद्देबैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप का आयोजन अब 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक होगाटोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल होना था, कोरोना की वजह से 2021 तक टला

नई दिल्ली: विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) ओलंपिक की नयी तारीखों से टकराव के कारण अगले साल अगस्त में प्रस्तावित विश्व चैंपियनशिप टाल दिया जिसका आयोजन अब 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक होगा। बीडब्ल्यूएफ से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ बीडब्ल्यूएफ और स्पेनिश बैडमिंटन संघ ने पारंपरिक रूप से अगस्त (2021) में आयोजित होने वाले बीडब्ल्यूएफ चैंपियनशिप के 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक करने की पुष्टि करता है।’’

विश्व चैपियनशिप का आयोजन ओलंपिक वर्ष को छोड़कर हर साल होता है। इस साल तोक्यो में होने वाले ओलंपिक को कोविड-19 महामारी के कारण अगले साल तक स्थगित कर दिया गया है। यह पहली बार होगा तब विश्व चैंपियनशिप का आयोजन ओलंपिक वर्ष में होगा। बीडब्ल्यूएफ के अध्यक्ष पॉल-एरिक हॉयर ने कहा कि नवंबर के आखिर में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप का आयोजन इस खेल के सर्वोत्तम हित में है।

हॉयर ने कहा, ‘‘बीडब्ल्यूएफ और स्पेनिश बैडमिंटन महासंघ को भरोसा है कि पुनर्निर्धारित चैंपियनशिप सफल होगी। यह कदम ओलंपिक में बैडमिंटन प्रतियोगिता और विश्व चैंपियनशिप को समान निष्पक्षता के साथ आयोजित करने की अनुमति देता है।’’

इस फैसले का मतलब यह हुआ कि मौजूदा चैंपियन पीवी सिंधू को कैरोलीना मारिन स्टेडियम में होने वाली चैंपियनशिप में खिताब के बचाव का मौका मिलेगा। स्पेन के ह्येलवा शहर में स्थित इस परिसर का नाम तीन बार की विश्व चैंपियन के नाम पर पड़ा है। सिंधू पिछले साल स्विट्जरलैंड में चैंपियन बनी थी। बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि 2021 सत्र के बाकी टूर्नामेंटों पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। 

टॅग्स :बैडमिंटनटोक्यो ओलंपिक 2020कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला