लाइव न्यूज़ :

भारत में जनवरी से महंगी हो जाएंगी volkswagen की गाड़ियां, जानिए क्या होगी कीमत

By भाषा | Updated: December 7, 2018 18:32 IST

फोक्सवैगन इंडिया ने बयान में कहा कि अर्थव्यवस्था में स्थितियां बदलने और रुपये में गिरावट के चलते लागत बढ़ने से यात्री वाहन श्रेणी की कीमतों में वृद्धि की जरुरत है।

Open in App

जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी फोक्सवैगन ने लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए जनवरी 2019 से वाहनों के दाम में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की घोषणा की। कंपनी ने शुक्रवार को यह बात कही। 

फोक्सवैगन इंडिया ने बयान में कहा कि अर्थव्यवस्था में स्थितियां बदलने और रुपये में गिरावट के चलते लागत बढ़ने से यात्री वाहन श्रेणी की कीमतों में वृद्धि की जरुरत है। 

कंपनी के निदेशक (यात्री कार) स्टीफन नैप ने कहा, "पिछले कुछ महीनों में अर्थव्यवस्था ने कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है। खासकर लागत में वृद्धि हुई है।" 

उन्होंने कहा कि कंपनी ने लागत के बोझ को झेलने की काफी कोशिश की लेकिन मानक की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिये यह कदम उठाना जरूरी है। 

टोयोटो किर्लोस्कर, बीएमडब्ल्यू इंडिया और इसुजु समेत अन्य कंपनियां भी जनवरी से अपने वाहनों के दाम में वृद्धि करेंगी। 

हाल ही में जर्मनी की मशहूर कार कंपनी Volkswagen जल्द ही T-Cross कॉम्पैक्ट एसयूवी को भारतीय बाज़ार में लॉन्च करेगी। Volkswagen T-Cross का लंबे समय से भारत में इंतज़ार किया जा रहा है। Volkswagen T-Cross को साल 2020 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Volkswagen T-Cross को MQB AO प्लेटफॉर्म पर तैयार है। ये वही प्लेटफॉर्म है जिसपर न्यू-जेनेरेशन फॉक्सवैगन पोलो को भी तैयार किया जाएगा। हालांकि, Volkswagen T-Cross के भारतीय मॉडल को MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म को Skoda ने तैयार किया है। इस प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाली Volkswagen T-Cross पहला मॉडल होगा। Skoda भी इसी प्लेटफॉर्म पर एक कॉम्पैक्ट एसयूवी तैयार करेगी जिसे भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा।

टॅग्स :वॉक्सवॉगनकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें