लाइव न्यूज़ :

Tata Motors ने घरेलू बाजार में फरवरी में तीन प्रतिशत की कमी के साथ 57,221 वाहन बेचे

By भाषा | Updated: March 3, 2019 07:57 IST

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार के प्रमुख मयंक पारीक ने बयान जारी कर कहा, 'हमारी नयी पीढ़ी के उत्पादों के बेहतर प्रदर्शन के दम पर चुनौतीपूर्ण माहौल में भी हमने दो प्रतिशत की वृद्धि हासिल की।' 

Open in App

टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में फरवरी में 57,221 वाहन बेचे, जो सालाना आधार पर तीन प्रतिशत की कमी को दिखाता है। पिछले साल फरवरी में उसने 58,993 गाड़ियों की बिक्री की थी। टाटा मोटर्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घरेलू बाजार में कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री दो प्रतिशत की वृद्धि के साथ 18,110 इकाइयों पर रही। फरवरी, 2018 में कंपनी ने 17,771 यात्री वाहन बेचे थे।

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार के प्रमुख मयंक पारीक ने बयान जारी कर कहा, 'हमारी नयी पीढ़ी के उत्पादों के बेहतर प्रदर्शन के दम पर चुनौतीपूर्ण माहौल में भी हमने दो प्रतिशत की वृद्धि हासिल की।' 

कंपनी ने कहा कि घरेलू बाजार में उसके वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पांच प्रतिशत की कमी के साथ 39,111 इकाइयों पर रही। पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 41,222 वाहनों का रहा था।

टाटा मोटर्स ने कहा कि फरवरी, 2019 में उसने कुल 2,930 वाहनों का निर्यात किया, जो सालाना आधार पर 39 प्रतिशत की कमी को दिखाता है।

टॅग्स :टाटा मोटर्सकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें