लाइव न्यूज़ :

जल्द ही वीआईपी और जजों के लिए टोल बूथ पर बनेगी अलग लेन

By सुवासित दत्त | Updated: August 31, 2018 11:08 IST

मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक जल्द ही देशभर के टोल बूथ पर वीआईपी और जजों के लिए बनेगी अलग लेन।

Open in App

नई दिल्ली: जल्द ही भारतीय सड़कों पर वीआईपी और जजों के लिए टोल बूथ पर अलग लेन बनाई जाएगी। मद्रास हाईकोर्ट ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को ऐसा करने का आदेश दिया है। इस आदेश के मुताबिक देशभर के वीआईपी और जजों के लिए टोल बूथ पर अलग लेन बनाई जाएगी। कोर्ट ने कहा है कि टोल बूथ पर ट्रैफिक की वजह से वीआईपी और जजों का समय खराब होता है इसलिए ऐसा करना ज़रूरी है।

मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस जी रमेश और जस्टिस एमवी मुरलीधरन के बेंच ने NHAI को इसे जल्द से जल्द लागू करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इसे जल्द से जल्द और सख्ती से लागू करने का भी आदेश दिया है।

मद्रास हाईकोर्ट इस पूरी प्रक्रिया पर नज़र भी रखेगा। अगर इस फैसले को लागू करने में कोई देरी होती है तो कोर्ट इससे जुड़े अधिकारियों और अथॉरिटी को कारण बताओ नोटिस भी जारी करेगा।

टॅग्स :ट्रैफिक नियमहाई कोर्टचेन्नईनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें