लाइव न्यूज़ :

भारतीय बाज़ार में लॉन्च हुआ Skoda Rapid Onyx एडिशन, जानें कीमत और खासियत

By सुवासित दत्त | Updated: September 21, 2018 13:33 IST

ये स्पेशल एडिशन कार Lapiz Blue और Candy White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

Open in App

स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय बाज़ार में Skoda Rapid Onyx एडिशन को उतारा है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.75 लाख रुपये रखी गई है। इस नए स्पेशल एडिशन को त्योहारों के मद्देनज़र लॉन्च किया गया है। ये स्पेशल एडिशन कार Lapiz Blue और Candy White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। हालांकि, कार में कोई मेकैनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं।

Skoda Rapid Onyx एडिशन में ब्लैक डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें ब्लैक फिनिश्ड बटरफ्लाई ग्रिल भी लगाया गया है। इस एडिशन में 16-इंच एलॉय व्हील, ब्लैक फिनिश बी-पिलर और बॉडी साइड मोल्डिंग भी लगाया गया है। कार की केबिन पर नज़र डालें तो इसमें डुअल-टोन इबॉनी सैंड इंटीरियर और लेदर रैप्ड फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील लगाया गया है। कार की केबिन में कई क्रोम एलिमेंट्स भी दिए गए हैं।

Skoda Rapid Onyx एडिशन 6.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी, ऑक्स और ब्लूटूथ मिरर लिंक, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसी सुविधाओं से भी लैस है। कार में क्लाइमेट कंट्रोल की भी सुविधा दी गई है। कार में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, प्रोजेक्टर लेंस, एबीएस, ईबीडी, डुअल एयरबैग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Skoda Rapid Onyx में 1.5-लीटर डीज़ल इंजन और 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन लगाया गया है। ये कार मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। कंपनी के दावों के मुताबिक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस कार का पेट्रोल इंजन 14.84 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं, इस कार का डीज़ल ऑटोमेटिक वर्जन 21.72 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

टॅग्स :स्कॉडाकारसेडान सेगमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें