लाइव न्यूज़ :

लागू हुई ऑड-ईवन स्कीम, नंबर प्लेट के आखिर में है 0, 2, 4, 6, 8 तभी सड़क पर निकालें कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2019 08:10 IST

दिल्ली मेट्रो ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए सम-विषम योजना की अवधि में 61 अतिरिक्त फेरे लगाने की घोषणा की है। इस अवधि में 294 ट्रेनों से कुल 5100 फेरे लगाए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने सम-विषम व्यवस्था के दौरान 2000 निजी बसों की सेवाएं लेने की योजना पर काम कर रही थी जिसमें उसे आंशिक सफलता मिली है।दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर योजना की कुल 5600 बसें भी यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी।

दिल्ली में आज से ऑड-ईवन स्कीम लागू हो गई है। यह स्कीम 15 नवंबर तक लागू रहेगी। आज 4 नवंबर को सिर्फ वही गाड़ियां सड़कों पर निकल सकेंगी जिनके नंबर के अंत में 0,2,4,6,8 हो। गंभीर वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली में इस योजना को लागू करने के लिये पुलिस की 200 टीमें तैनात होंगी।  

दिल्ली में सोमवार की सुबह आठ बजे ऑड-ईवन (सम-विषम) योजना लागू होगी और पहले दिन केवल सम संख्या वाले निजी वाहनों को चलने की अनुमति होगी। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (ट्रैफिक) ताज हुसैन ने कहा, ‘‘ हम सम-विषम योजना को सुचारु रूप से लागू करने के लिए पूरे शहर में 200 टीमों को तैनात करेंगे।’’ अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक टीम में चार पुलिस कर्मी होंगे जो सम-विषम योजना का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखेंगे और उनपर कड़ी कार्रवाई करेंगे। 

उन्होंने बताया कि नियम का उल्लंघन करने वाले पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यातायात पुलिस के हवलदार और इससे ऊपर के अधिकारियों, उपमंडलीय अधिकारी, तहसीलदार और दिल्ली परिवहन निगम में सहायक यातायात निरीक्षक से ऊपर स्तर के अधिकारी को चालान करने के लिए अधिकृत किया गया है। 

सम-विषम योजना 15 नवंबर तक सुबह आठ बजे से रात के आठ बजे तक लागू रहेगी। ऐसे निजी वाहन जिनकी पंजीकरण संख्या का आखिरी अंक विषम है (जैसे 1,3,5,7 और 9) के 4,6,8,12 और 14 नवंबर को दिन में चलने पर रोक रहेगी। इसी प्रकार जिन निजी वाहनों के पंजीकरण संख्या का आखिरी अंक सम होगा (0,2,4,6,8) उनकों सुबह आठ बजे रात आठ बजे तक 5,7,9,11,13 और 15 नवंबर को सड़कों पर उतारा नहीं जा सकेगा। 

यह प्रतिबंध दिल्ली में प्रवेश करने वाले अन्य राज्यों में पंजीकृत वाहनों पर भी लागू होगा। दिल्ली सरकार ने सम-विषम व्यवस्था के दौरान 2000 निजी बसों की सेवाएं लेने की योजना पर काम कर रही थी जिसमें उसे आंशिक सफलता मिली है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम तक 837 निजी बसों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह संख्या एक हजार तक जा सकती है क्योंकि पंजीकरण के लिए कुछ घंटे बाकी हैं।’’ 

दिल्ली मेट्रो ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए सम-विषम योजना की अवधि में 61 अतिरिक्त फेरे लगाने की घोषणा की है। इस अवधि में 294 ट्रेनों से कुल 5100 फेरे लगाए जाएंगे। दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर योजना की कुल 5600 बसें भी यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। कैब संचालक ओला और उबर ने घोषणा की है कि वे योजना के दौरान किराये में बढ़ोतरी नहीं करेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली गंभीर वायु प्रदूषण का सामना कर रही है। रविवार दोपहर दो बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 489 पर रहा जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

टॅग्स :ओड इवन रूलदिल्लीवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?