लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा स्कॉर्पियो टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, देखने में आए ये बड़े बदलाव

By रजनीश | Updated: June 2, 2019 15:18 IST

नई स्कॉर्पियो में फीचर और कॉस्मेटिक बदलाव के अलावा इसमें मैकेनिकल अपडेट भी देखने को मिल सकता है। इसमें सबसे प्रमुख यह है कि ये नई एसयूवी लैडर फ्रेम चेसिस पर बेस्ड हो सकती है।

Open in App

महिंद्रा अपनी लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो को नए अवतार में लाने पर काम कर रही है। इसके लिए नई स्कॉर्पियो की टेस्टिंग पिछले दिनों कई बार देखी गई। कुछ दिन पहले ही नए मॉडल वाली स्कॉर्पियो टेस्टिंग के दौरान तमिलनाडु में स्पॉट हुई थी। एक बार फिर यह उन्हीं सड़कों पर देखी गई। बेशक नई स्कॉर्पियो में कई बदलाव और नए फीचर देखने को मिलेंगे।   

नई स्कॉर्पियो में फीचर और कॉस्मेटिक बदलाव के अलावा इसमें मैकेनिकल अपडेट भी देखने को मिल सकता है। इसमें सबसे प्रमुख यह है कि ये नई एसयूवी लैडर फ्रेम चेसिस पर बेस्ड हो सकती है। इससे नई स्कॉर्पियो अपने वर्तमान मॉडल की तुलना में बड़ी हो सकती है। टेस्टिंग के दौरान लीक हुई तस्वीरों से अंदाजा लगता है कि नई स्कॉर्पियो लंबी और ऊंची होगी। इससे केबिन में ज्यादा जगह मिलेगी और ग्राउंड क्लियरेंस भी पहले से अधिक होगा। नेक्स्ट जनरेशन स्कॉर्पियो के फ्रंट में नई ग्रिल दी गई है, जो की महिंद्रा की ही प्रीमियम एसयूवी अल्टूरस जी4 की तरह है। इसका सेंट्रल एयरडैम भी चौड़ा है। पीछे की तरफ नई डिजाइन का गेट दिया गया है। पीछे की लाइट्स भी छोटी हैं। नई स्कॉर्पियो के मिड और टॉप वेरियंट्स में इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और हाइ-माउंटेड स्टॉप लैम्प दिए जाने की संभावना है। 

नई स्कॉर्पियो के इंटीरियर की तस्वीरें या इससे जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन संभावना है कि इसमें कई नए फीचर जोड़े जाएंगे। इसके जरिए स्कॉर्पियो को सिर्फ एसयूवी नहीं बल्कि एक लग्जरी एसयूवी कैटेगरी में लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके जरिए इसके फीचर्स में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई स्कॉर्पियो में महिंद्रा का नया 2-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन होगा, जो करीब 160 बीएचपी का पावर जनरेट करेगा। इंजन 6-स्पीड मैन्युअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। 

टॅग्स :एसयूवीमहिंद्रा स्कॉर्पियोमहिंद्रा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

कारोबारबोलेरो/नियो में 1.27, एक्सयूवी3एक्सओ में 1.56, थार में 1.35 लाख और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कटौती, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 22 सितंबर से पहले दिया गिफ्ट

क्राइम अलर्टVIDEO: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान ड्राइवर ने लोगों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 2 की मौत; 3 घायल

क्राइम अलर्टJaipur: रिटायर्ट सेना के अधिकारी को कार से कुचलने वाली महिला जमानत पर रिहा, हादसे में 64 वर्षीय शख्स की गई जान

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें